पद्मावती ग्रुप रामगंज मंडी द्वारा पंचकल्याणक के सभी प्रमुख पात्रों का किया गया सम्मान पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 8 नवंबर से होगा प्रारंभ रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में 8 नवंबर से भव्य पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने जा रहा है जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं एवं स्वागत सम्मान का भी दौर शुरू हो गया है।
इसी कड़ी में शुक्रवार की संध्या बेला में रामगंज मंडी नगर के पद्मावती ग्रुप द्वारा पंचकल्याणक में बने सभी प्रमुख पात्रों का सम्मान किया गया भक्ति में भजनों को गाते हुए उनके पुण्य की अनुमोदना की एवं उन्हें मुकुट,माला,हार पहनाकर वस्त्र, मेवा आदि देकर उन्हें सम्मानित किया गया सभी पद्मावती ग्रुप के सदस्यों ने अपने आप को धन्य माना पंचकल्याणक में प्रमुख पात्र बनना एक पुण्य का अवसर माना जाता है एवं जो लोग उनकी अनुमोदना करते हैं वह भी अपने आप को धन्य महसूस करते हैं जो अपने आप में बहुत अलौकिक कहा जाता है।
पात्रों की अनुमोदना करते हुए समूह के सभी सदस्यों ने अपने आप को धन्य माना भजनों को गाते हुए उनकी अनुमोदना की।

शनिवार की बेला में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि वर्तमान में लोगों ने सोच बनाकर रखी है अगर साथ रहना है तो झूठ बोलकर ही रहना होगा। और अगर सत्य बोला तो साथ छूट जाएगा।
लोग इसलिए झूठ बोलते हैं कि दूसरे को चमकना नहीं देखना चाहते
आचार्य श्री ने कहा कि लोग झूठ इसलिए भी बोलते हैं कि दूसरे को चमकता नहीं देखना चाहते ईर्ष्या भी प्रमाद का बहुत बड़ा हेतु है। ईर्ष्या व्यक्ति में ऐसी होती चली जाती है इंद्रिय विषयों में आकर विकथा करता चला जाता है। इंद्रिय विषयों में आसक्त हो जाता है और प्रमाद में डूबता चला जाता है। जैन दर्शन कहता है कि कुछ समझो कुछ बोलो तो उसे नय दृष्टि से समझो। ताकि कोई पक्षपात न हो।
युगल वार्तालाप सेमिनार होगा रविवार की बेला में
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में अखिल भारतीय विनिश्चय ग्रुप द्वारा परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रांजल सागर महाराज के निर्देशन में युगल वार्तालाप सेमिनार आयोजित किया जाएगा जिसमें जिन युगल दंपति को विवाह के 50 वर्ष या उससे अधिक हो गए हो ऐसे दंपति अपने धार्मिक अनुभव साझा करेंगे।
यह आयोजन अपने आप में बहुत भव्य होगा इसी कड़ी में विशेष पूजन थाल सजाकर भक्ति करते हुए आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का भव्य पुजन किया जाएगा। साथ ही सभी विनिश्चय ग्रुप के सदस्यों का भी सम्मान किया जाएगा।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312







