उत्तम नगर, दिल्ली में धर्म जाग्रति युवा मंडल द्वारा आयोजित अभिषेकोत्सव में संजय जैन ने तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ जन आंदोलन की जानकारी दी
दिल्ली
आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी के शिष्य पूज्य युगल मुनि श्री शिवानंद जी महाराज और युगल मुनि श्री प्रश्मानंद जी महाराज के सानिध्य में धर्म जाग्रति युवा मंडल द्वारा 400वें अभिषेकोत्सव के अवसर पर आयोजित विशाल सभा में विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने गिरनार सहित सभी जैन तीर्थों के संरक्षण हेतु 17 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले देशव्यापी “तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ आंदोलन” की जानकारी देकर युगल मुनियों का आशीर्वाद लिया।
मुनि श्री शिवानंद जी महाराज ने कहा कि गुजरात राज्य सरकार और प्रशासन को कोर्ट के आदेशों का पालन करें


और गिरनार पर्वत पर पुलिस बल नियुक्ति के साथ आधुनिक थाना और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करते हुए जैन समाज के साथ न्याय करना चाहिए।


आकाश जैन, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारीविश्व जैन संगठन ने बताया कीउपस्थित उत्तम नगर व अन्य स्थानों से आए जैन समाज और युवा मंडल के सदस्यों ने विश्व जैन संगठन का सहयोग करने की घोषणा की।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
