धर्म राग में नहीं वीतरागता में है – मुनि आदित्य सागर महाराज

धर्म

धर्म राग में नहीं वीतरागता में है – मुनि आदित्य सागर महाराज निवाई  श्रमण मुनि आदित्य सागर महाराज ससंध का गाजे बाजे से निवाई शहर में मंगल प्रवेश हुआ जहां शहर में जगह-जगह जैन मुनि की आरती एवं चरण प्रक्षालन करके अगुवानी की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि जैन मुनि आदित्य सागर महाराज 4 पिच्छिका के साथ सोमवार को गाजे बाजे के साथ पहाड़ी चुंगी नाका से रवाना होकर वैयरहाऊस स्थित पहुंचे जहां बसन्त विहार कालोनी की महिलाओं रंगोली सजाकर उनकी  अगवानी की।

 

 

जौंला ने बताया कि मंगल प्रवेश का जुलूस पटेल रोड पाटनी मोहल्ला, बड़ा जैन मंदिर, चतुर्भुज बाजार, बंपुई वालों का चेत्यालय, अहिंसा सर्किल, एवं भगवान महावीर मार्ग होते हुए शांतिनाथ जैन मंदिर पहुंचे जहां मंदिर कमेटी द्वारा पाद प्रक्षालन करके अगुवानी की।

इस दौरान धर्म सभा आयोजित हुई मुनि श्री आदित्य सागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म राग में नहीं वीतरागता में है। सादगी में जो आनंद है और किसी में नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा धर्मात्मा से होती है। धर्म क्रियाकाण्ड में नहीं मन वचन काय की पवित्रता में है।

धर्म का सम्बन्ध शरीर से नहीं आत्मा से है। मुनि श्री आदित्य सागर महाराज सोमवार को मंगल प्रवेश के आगमन पर विशाल धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि शरीर और आत्मा का सच्चा भेद ज्ञान जिन्हें हो गया है वह शरीर को सजाने में अपना समय व्यर्थ नहीं गंवाते हैं वह तो अपनी आत्मा को समता – संयम दया – क्षमा आदि से विभूषित करते हैं।

 

चातुर्मास भीड़ पेदा करने के लिए नहीं बल्कि संस्कार दिये जाने के लिए होता है। धर्म का तात्पर्य है आत्मा की पवित्रता से है अर्थात राग द्वेष भावों से रहित आत्मा की निर्मल परणति का नाम धर्म है। उन्होंने कहा कि हम भी अपने जीवन को अनुशासित बनाने का प्रयत्न करें इच्छाओं को संयमित करें तभी कल्याण होगा। धर्म सभा से पूर्व मंगलाचरण हेमा जैन एवं सावित्री जैन ने किया एवं जैन मुनि आदित्य सागर महाराज के चरण प्रक्षालन करने का सौभाग्य दिक्षांत जैन जयपुर ने किया। गुरु भक्त हितेश छाबड़ा ने बताया कि गुरुदेव के आगमन पर संधपती विकास सेठी भीलवाड़ा, दीक्षात जैन जयपुर, राजस्थान जैन युवा सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन लाला, उपाध्यक्ष एवं जैन धर्म प्रचारक विनोद जैन कोटखावदा, चेतन निमोडि़या, श्योपुर मंदिर अध्यक्ष दिलीप पाटनी, रमेश पाटनी जयपुर, मनोज सोगानी, महावीर प्रसाद पहाड़ी, सुशील नीरा जैन, त्रिलोक सिरस, दिलीप भाणजा, शंभु कठमाणा, विष्णु बोहरा, नवरत्न टोंग्या,महेन्द्र चंवरिया ताराचंद बड़ला, राकेश संधी, बंटी कठमाणा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, अशोक सिरस, हेमंत चंवरिया, प्रेमचंद गिन्दोडी़, रामपाल चंवरिया, मुकेश बनेठा अखिल कटारिया चेतन गंगवाल एवं कोटा जयपुर टोंक चाकसू सांगानेर सीकर आदि अनेक स्थानों से आए श्रद्धालु मंगल प्रवेश में सम्मिलित हुए।

      संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *