*पूरा अशोक नगर जिला गुरूदेव आपकी प्रतीक्षा कर रहा है-नपा अध्यक्ष*राहतगढ़ में मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज की हुई भव्य आगवानी
अशोकनगर-
अशोकनगर वालो ने जितना पुरूषार्थ किया है उससे उनका हक बनता है ये मेहनत करने में पीछे नहीं रहे आचार्य श्री ने भी अशोक नगर थूबोनजी के लिए संकेत भेजें थे वर्षो से क्या बच्चे बूढ़े सभी आ रहें हैं ऐसी बात नहीं है तीस वर्ष पहले ही सही चातुर्मास तो दो दो हुए हैं अब दिशा तो वही है फिर भी सचेत रहें मेहनत करते रहे पुरुषार्थ शील व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती है। हमें पुरूषार्थ में कमी नहीं करना कल का पुरूषार्थ आज का भाग्य बन जाता है अशोक नगर समाज जागरूक समाज है इतने वर्षों में कभी इनका उत्साह कम नहीं उन्होंने संकेत देते हुए कहा कि देखा ऐसा ही उत्साह आज राहतगढ़ में भी देखने को मिला लोग कह रहे थे फूल बरस रहे हैं चिंता मत करो आगे गुलदस्ता मिलेगा और आगे तो पूरा बगीचा सज रह है भक्ति की यही विशेषता होती है उक्त आश्य केउद्गार मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ने अशोक नगर सहित अंचल से पहुंचे विशाल जन समूह को राहतगढ़ प्रवेश पर व्यक्त किए ।
चातुर्मास हेतु अशोक नगर समाज ने श्री फल भेंट किया
इसके पहले आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ससंघ को आज राहतगढ़ पहुंच कर अशोक नगर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया उपाध्यक्ष अजित वरोदिया प्रदीप तारई मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंत्री विजय धुर्रा मिडिया प्रभारी अरविंद कचनार आडीटर संजय के टी संयोजक उमेश सिघई मनोज रन्नौद थूबो नजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू उपाध्यक्ष संजीव श्रागर संजीव महावीर महामंत्री मनोज भैसरवास शालू भारत विनोद मोदी विपिन सिंघई शैलेन्द्र दददा नितिन वज के साथ सभी संगठनों थूबोनजी कमेटी जैन मिलन जैन युवा वर्ग जैन जागृति मंडल भक्तांबर मंडल गंज गांव मन्दिर सहित अन्य प्रमुख संगठनो के साथ सभी भक्तों ने अशोक नगर चातुर्मास हेतु श्री फल भेंट किए ।

त्रिकाल चौबीसी से अशोक नगर की पहचान देशभर में है- नपा अध्यक्ष मोरिया
नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने मुनिश्री से पूरे अशोक नगर वासियों की ओर से निवेदन करते हुए कहा कि गुरुदेव आपने हमारे नगर में श्री शान्ति नाथ त्रिकाल चौबीस का ऐतिहासिक महोत्सव कराया तब से ही आप पूरे अंचल के हदृय में बस रहें हैं सातों समाज आपके आगमन की तैयारियों में लगे हैं हम भी बस यही निवेदन लेकर आयें है।

जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि अशोक नगर थूबोनजी कमेटी सभी सेवाभावी संगठन आज आपके चरणों में चातुर्मास का श्री फल भेंट कर अपने को धन्य मान रहे हैं।


मुनि संघ की भव्य आगवानी हुई राहतगढ़ में
इसके पहले आज राहतगढ़ नगर में मुनि संघ की भव्य आगवानी हुई जहां सागर से हजारों से अधिक श्रद्धालुओ lका दल आगे आगे चल रहा था वहीं बेगमगंज, खुरई, बासौदा, विदिशा, भोपाल,सिरोंज सहित शाढ़ौरा, आरोन कुरवाई सहित पूरे अंचल के हजारों भक्तो ने मुनि संघ की भव्य आगवानी की इस दौरान पूरे नगर तोरणद्वार बैनरों के साथ ही रांगोली से सजाया गया।
मां की भावनाओ ने वनाया श्रेष्ठ संत
इस दौरान धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज ने कहा कि इस संसार में सर्वश्रेष्ठ आचार्य कुंद कुंद स्वामी ऐसे ही नहीं बन गये मां मदलसा ने भावना भाई और अपने पुत्र को संसार का सर्वश्रेष्ठ बनाया ऐसे ही मां श्रीमति ने अपने सबसे चहेते बेटे विद्याधर को संस्कार दे कर इस युग के सर्वश्रेष्ठ संत के रूप में हमें दिया तो इन सब के पीछे उनकी मां की भावना थी उनकी भावनाओं ने आकार लिया और महा तपस्वी संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज इस युग को मिले इस नगर का लाल भी आज मोक्ष मार्ग पर बढ़ने को तैयार हुआ है तो इसका श्रेय भी उनके परिवार को जाता है।
हम शरीर पा करके उसको पावन बनाए तुम्हारे परिवार में भाई बहन माता पिता है तुम उनका उपयोग करते हो यदि तुम अपने परिवार के हितैषी हो तो उन्हें पूजनीय बना सकते हो।
*संसारी व्यक्ति सबसे अच्छी वस्तु को भी भोग कर उसका नाश कर देता हैउन्होंने कहा कि किसी भी वस्तु को देखकर आप ने सोचा कि ये हमारे काम की है और उसके उपयोग की चाह बनाकर प्राप्त कर ली तो वह तुम्हारे लिए फिर कभी नहीं मिलेगी जो वस्तु तुम्हारे लिए मिलती है उसका भोग करके नाश कर देते हो संसारी व्यक्ति की सबसे बड़ी खराबी है कि सबसे अच्छी वस्तु मिली कि उसका नाश निश्चित है अनादि काल से इस संसारी प्राणी ने जो जो वस्तु चाही उसका नाश हो जाता है।इसी प्रकार यदि तुम्हारे लिए कोई व्यक्ति पसंद आ जाए तो भावना भाना ये संसार का सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बने।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
