राज्यपाल ने आचार्य आर्जवसागर महाराज को भेंट की पिच्छिका* 

धर्म

*राज्यपाल ने आचार्य आर्जवसागर महाराज को भेंट की पिच्छिका*

इंदौर के श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर उदयनगर में आचार्य श्री आर्जवसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित पिच्छिका परिवर्तन समारोह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक के राज्यपाल, अहिंसा के पुजारी *माननीय थावरचंद जी गहलोत* क़ी उपस्थिति रही।

 

 

 

 

भानुकुमार जैन इंदौर ने बताया कि

कार्यक्रम का संपूर्ण संचालक इंजीनियर बहिन ऋषिका जैन द्वारा किया गया।इस अवसर पर राजस्थान, दिल्ली,तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,कर्नाटक, आदि विभिन्न प्रदेशों से हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।आचार्य भगवन श्री आर्जवसागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन करने का महान सौभाग्य कर्नाटक के गवर्नर माननीय गहलोत जी , पवन जैन प्रेमी, पार्षद जी आदि को प्राप्त हुआ।

एवं माननीय गवर्नर जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों के द्वारा आचार्य श्री रचित आध्यात्मिक प्रवचन एवं सदाचार सूक्ति काव्य का विमोचन भी किया गया। एवं गहलोत जी के द्वारा आर्जव प्रभावना संघ भारत के अंतर्गत तीन अवार्ड भी प्रदान किए गए।

श्री दिगंबर जैन धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट एवं सकल दिगंबर जैन समाज उदय नगर द्वारा मुख्य अतिथि माननीय थावरचंद जी गहलोत सहित नगर के सांसद शंकर लालवानी,विधायक महेंद्र हार्डिया एवं पार्षद राजीव जैन तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों पंकज जैन, शरद जैन नागदा जंक्शन, पवन जैन प्रेमी डोंगरगांव, भोपाल के का स्वागत सम्मान किया गया।

  इसी दौरान कण्ठपाठ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण भी किए गए। आचार्य भगवन् आर्जवसागर जी महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान बताया कि यह पिच्छिका परिवर्तन समारोह वर्ष में एक बार किया जाता है जो संयम का त्यौहार रूप मनाया जाता है। इसी अवसर पर माननीय मुख्य अतिथि गहलोत जी ने अपने वक्तव के दौरान आचार्य भगवान ससंघ के चरणों में वंदन अर्पित करते हुए कहा कि जैन धर्म बहुत महान है और बहुत प्राचीन है। इसमें जीवों की रक्षा मुख्य रूप से की जाती है। उन्होंने बताया कि वे पूर्णता अहिंसक हैं और उनके घर में जैन धर्म को मानने वाली दो बहुएं भी आई हैं। उन्होंने जैन धर्म पर बहुत ही सुंदर प्रकाश डाला।

पश्चात दिगम्बर जैन समाज उदयनगर के अध्यक्ष भरत जैन आदि ने आभार व्यक्त किया। आज ऐसे आचार्य श्री आर्जवसागर जी महाराज ससंघ का मंगल विहार उदय नगर से कनाडिया रोड जैन मंदिर की ओर हो गया।

 

भानुकुमार जैन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *