धर्म बचेगा तो राष्ट्र बचेगा, ओर राष्ट्र बचेगा तो हम बचेंगे डॉक्टर इंदु जैन राष्ट्र गौरव।

धर्म

धर्म बचेगा तो राष्ट्र बचेगा, ओर राष्ट्र बचेगा तो हम बचेंगे डॉक्टर इंदु जैन राष्ट्र गौरव।
दिल्ली
रामलीला मैदान पर जैन तीर्थ बचाओ और तीर्थ की रक्षा हेतु विश्व जैन संगठन के आवाहन पर हजारों जैन श्रद्धालु रामलीला मैदान पर जुटे और विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

 

 

जमकर आक्रोश दिखा इस विरोध प्रदर्शन में अनेक लोगों ने अपने विचार रखें जिसमे राष्ट्र गौरव डॉक्टर इंदु जैन ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा जैन तीर्थ रक्षा की आवाज ने सब की अंतरात्मा को झकझोर दिया।

डॉ इंदु जैन ने कहा कि विश्व जैन संगठन के बैनर तले श्री संजय जैन ने जैन संस्कृति की रक्षा के लिए अलख जगाई है, अपने जोशीले एवम ओजस्वी भाषण में जैन ने कहा कि हम सिर्फ अपने परिवार की भलाई के लिए इस धरती पर नहीं आए हैं, हम अपने धर्म की रक्षा के लिए इस धरती पर आए है। और हमे जैन धर्म की पताका को पूरे विश्व में फैलाना है। उन्होंने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया कि जो लोग यह कहते हैं कि अहिंसक आंदोलन से क्या होगा धरनो और प्रदर्शनों से क्या होगा। वे लोग इस बात को ध्यान से सुन ले, इससे यह पता चलता है, हमारा धर्म जिंदा है, हमारा जमीर जिंदा है।

 

 

 

 

 

जीवित है। इसलिए आज हम यहां है। अपने धर्म की रक्षा के लिए समर्पित होने के लिए हम यहां आए है। क्योंकि धर्म बचेगा तो राष्ट्र बचेगा, ओर राष्ट्र बचेगा तो हम बचेंगे। बिना धर्म के हमारा वजूद ना है, ना था, ना रहेगा। जैन धर्म अनादि है, 24 तीर्थकरो की परंपरा प्राचीन काल में भी थी, वर्तमान मे भी है और भविष्य में भी रहेगी।

 

 

उन्होंने आगाह किया ऐसे सनातन जैन धर्म पर जो लोग बुरी निगाह लगा कर बैठे हैं,वह यह जान ले जैन धर्म को बच्चा-बच्चा जाग चुका हु। रामलीला का यह मैदान, यह दर्शा रहा है। गिरनार पर्वत जो नेमिनाथ भगवान की मोक्षस्थली है जहां उनके चरण चिन्ह है, हम उसे लेकर रहेंगे। पूजा करना बिना रोक टोक कर सके यह अधिकार हम लेकर रहेंगे। यह हम सभी का संकल्प है। और यहां पर जितने भी लोग आए है, एक बार सब जोर से बोलेंगे गिरनार हम लेकर रहेंगे, गिरनार हम लेकर रहेंगे।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *