रामलीला मैदान से हजारों लोगों के साथ विश्व जैन संगठन द्वारा जैन तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ जनआन्दोलन की शुरुआत
नई दिल्ली
विश्व जैन संगठन द्वारा नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जैन तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ जनांदोलन के अंतर्गत आयोजित विशाल विरोध रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि 22वे जैन तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान की मोक्ष स्थल जूनागढ़, गुजरात की सर्वोच्च पर्वत गिरनार जी की 5वी टोंक उर्जयंत पर वर्ष 2004 से अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने, जैन समाज के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार और मारपीट रोकने, गुजरात हाई कोर्ट के 17 फरवरी 2005 के आदेश का पालन कराने और पूर्व सांसद महेश गिरी द्वारा जूनागढ़ में 7 अक्टूबर को आयोजित प्रेस वार्ता और 28 अक्टूबर 2023 को आयोजित सार्वजनिक सभा में जैन धर्म, संतों और समाज को झूठे तथ्यों के आधार पर बदनाम कर दो सम्प्रदाओं को आपस में लड़ाने, जैनों को गिरनार पर्वत पर न जाने के लिए हिंसा का डर दिखाने आदि गंभीर विषयों पर विश्व जैन संगठन द्वारा दिनांक 3 नवम्बर 2023 को केंद्र सरकार, केन्द्रीय वन मंत्रालय, गुजरात सरकार, गुजरात के वन विभाग व पुरातत्व विभाग और पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किये जाने पर आज रामलीला मैदान से आन्दोलन की शुरुआत की गई।
पूज्य जैन आचार्य श्री सुनील सागर जी मुनिराज ने कहा कि गिरनार जैन तीर्थ ही नहीं अपितु पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित उड़ीसा की प्रसिद्ध कलिंग जैन राजा खारवेल की प्राचीन जैन गुफा व अंजनेरी की जैन गुफा में अवैध अतिक्रमण और अन्य जैन तीर्थो पर जबरन कब्जा किए जाना भारतीय संस्कृति नहीं। गुजरात और अन्य सरकारों को जैनों की मांग पर कार्यवाही करते हुए उनके संवैधानिक अधिकार को देना चाहिए।

सभा का शुभारंभ जैन तीर्थंकरों के चित्रावरण गौरव जैन बलबीर नगर, सुनील जैन ऋषभ विहार, विकास जैन योजना विहार, महेश जैन अरविंद जैन रामगली विश्वास नगर और दीप प्रज्वलन अजय जैन मनोज जैन ऋषभ विहार द्वारा किया गया।




मीडिया प्रभारी आकाश जैन ने कहा की सरकार को कोर्ट के 2005 के ऑर्डर को अमल करवाकर सुशासन लागू करवाना चाहिए।
जनांदोलन के आरंभ में प्रसिद्ध जैन भजन गायक रूपेश जैन, प्रसन्न जैन और कवि सौरभ सुमन जैन, सजल जैन ने अपने प्रेरक गीतों और कविताओं के माध्यम से गिरनार सहित सभी तीर्थो के संरक्षण की मांगों को प्रेषित किया।

सभा को उपाध्यक्ष यश जैन, अचल जैन, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका रुचि जैन, रवि जैन गुरु जी, प्रचार मंत्री प्रदीप जैन, शरद जैन संध्या महालक्ष्मी, राजेश जैन पुष्पांजलि, इंदु जैन, संचालिका नीरू जैन, पवन गौधा, विवेक जैन शास्त्री, सर्वोदय तीर्थ से प्रद्युमन जैन, सागर जैन, विराग जैन, विपिन जैन ‘प्रिय’, डॉ मनोज जैन, सुभाष जैन ग्वालियर और अन्य प्रमुख संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गिरनार सहित सभी जैन तीर्थो के संरक्षण की मांग की
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
