ध्वजारोहण के साथ हुआ उपाध्याय पदारोहण व मुनिदीक्षा दिवस का शुभारम्भ, बाहुबली विधान सम्पन्न,
**आगरा** भगवान बाहुबली व उपाध्यायश्री के जयकारों संग भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु और जगह-जगह पुष्प वर्षा से उपाध्यायश्री के स्वागत कर उत्साह व उमंग के साथ शोभायात्रा निकाली गई। मोती कटरा स्थित श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन मंदिर में श्री अग्रवाल दिगंबर जैन समिति मोती कटरा द्वारा 936 वर्ष प्राचीन व अतिशयकारी जिनालय श्री अग्रवाल दिगम्बर जैन मंदिर मोती कटरा में विराजित भगवान बाहुबली स्वर्ण जयन्ती अवसर पर आयोजित दो दिवसीय भगवान बाहुबली महा मस्तकाभिषेक व द्वितीय उपाध्याय पदारोहण दिवस व मुनिदीक्षा दिवस का शुभारम्भ 15 फरवरी को प्रातःकाल ध्वजारोहण के साथ किया गया।
पं. संदीप जैन शास्त्री के कुशल निर्देश में मंत्रोच्चारण के साथ उपस्थित सभी भक्तों ने श्रीजी के समक्ष मांडले पर अर्ध्य अर्पित कर बाहुबली विधान संपन्न किया। इसके बाद उपाध्याय सघ को बड़ा मंदिर से तार गली मोती कटरा के संत निलय तक बैंडबाजों संग लाया गया। जहां विजय गोयल,रश्मि गोयल,आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन,उषा जैन मारसंस ने आचार्यश्री विरागसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया|
सभी अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश जैन पर्देवाले एवं आयोजन समिति ने पटका पहनाकर किया गया।तत्पश्चात आगरा की विभिन्न शैलियों से पधारे सभी भक्तों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर दोनों मुनिराजों का पूजन किया।वीना जैन,वीरेन्द्र जैन,अनन्त जैन,अर्थमंत्री मनोज जैन,सुनील जैन,विवेक जैन, नरेश लुहाड़िया,अजीत प्रसाद आदि ने नवीन पिच्छी भेंट की और पाद पक्षालन किया।भक्तों द्वारा शास्त्रों को सिर पर विराजमान कर उपाध्यायश्री के समक्ष भेंट किए गए।इस दौरान बाहर से पधारे सभी भक्तों ने उपाध्यायश्री के समक्ष श्रीफल मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया|




इस कार्यक्रम में आगरा सहित मैनपुरी,कुरावली, करहल,फिरोजाबाद,शिकोहाबाद,ग्वालियर आदि विभिन्न शहरों के सैकड़ों भक्तों ने भक्ति भाव के साथ लिया।संचालन पवन जैन व पंकज जैन ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अनन्त जैन, सत्यप्रकाश जैन,सुनील जैन,आलोक जैन,विवेक जैन,पवन जैन,संजय जैन, महेशचंद जैन,मनोज जैन,विजय जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन आदि उपस्थित थे।
शुभम-जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया 9929747312
