धर्म की हुई ऐतिहासिक जीत HND प्रकरण सेल डीड रद्द डॉक्टर कल्याण गंगवाल का अमूल्य योगदान
पुणे
HND प्रकरण में धर्म की ऐतिहासिक जीत हुई मुंबई में हुई महत्वपूर्ण सुनवाई में धर्मादाय आयुक्त के समक्ष हुए फैसले में HND प्रकरण की सेल डीड को रद्द कर दिया गया।
इस मुहिम में परम पूज्य आचार्य श्री 108 गुप्तिनंदी महाराज ने तो अनशन तक की भी चेतावनी दे डाली थी साथ ही डॉक्टर आचार्य श्री 108 प्रणाम सागर महाराज ने भी इसमें अपना अमूल्य योगदान दिया। सभी गुरुदेव के आशीर्वाद श्री राजू शेट्टी HND कृति समिति के युवाओं के योगदान के सहयोग से यह विजय संभव हुई है।
डॉक्टर गंगवाल अथक मेहनत लगन दूरदर्शिता का अमूल्य योगदान हितेश काकरिया
श्री हितेश काकरिया संभाजी नगर निवासी जैन यूथ कॉन्फ्रेंस युवा शाखा महाराष्ट्र अध्यक्ष ने डॉक्टर कल्याण गंगवाल को बधाई देते हुए कहा कि
ऐतिहासिक निर्णय में मिली सफलता के पीछेडॉ. कल्याण गंगवाल सर की अथक मेहनत, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प का अमूल्य योगदान रहा है।



उन्होंने कहा आपके नेतृत्व ने न केवल पूरे समाज को एकजुट किया, बल्कि सत्य और न्याय की इस लड़ाई को नई दिशा दी। समाज में आप जैसे व्यक्तित्व की सदैव आवश्यकता रही है — और आगे भी रहेगी।
आपके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेकर हम सभी समाजहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।आपके समर्पण और सेवा भावना को हृदयपूर्वक नमन। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं!
दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा का भी अमूल्य योगदान
इस मुहिम में श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा ने इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर पर सभ्यता प्रदान की एवं देश भर में मीटिंग्स आयोजित कर सामाजिक व राजकीय सहयोग जताकर पूर्ण समर्पण से न्याय की इस लड़ाई में योगदान दिया। यह विजय निश्चित रूप से धर्म एकता और संकल्प की जीत है। इस मुहिम में प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता श्री अन्ना हजारे ने भी अपना सहयोग दिया और अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




