मुनिश्री शुद्धसागर महाराज के पावन सानिध्य में सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ में श्रद्धालुओं कर रहे पूजा अर्चना

धर्म

मुनिश्री शुद्धसागर महाराज के पावन सानिध्य में सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ में श्रद्धालुओं कर रहे पूजा अर्चना

निवाई
धर्म परायण नगरी निवाई में मुनिश्री 108 शुद्धसागर महाराज एवं क्षुल्लक105 अकम्प सागर महाराज के पावन सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज के सहयोग से शांतिनाथ भवन में दिनांक 20 नवंबर 2023 से 28 नवंबर 2023 तक श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का भव्य आयोजन हो रहा है।
जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा सिद्धों की महाआराधना की जा रही है।

 

 

 

 

जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं राकेश संधी ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत विधान के पात्रों का चयन किया गया जिसमें दीप प्रज्वलनकर्ता धर्मचंद चंवरिया, सोधर्म इंद्र मूलचंद त्रिलोक चंद जैन, धनपति कुबेर इंद्र अरुण कुमार अर्पित कुमार जैन, यज्ञनायक महावीर प्रसाद हितेश कुमार जैन, ध्वजारोहणकर्ता एवं ईशान इंद्र हेमचंद हर्षित कुमार जैन, सानत इन्द्र सूरजमल जैन, माहेन्द्र इंद्र महेंद्र कुमार नरेंद्र कुमार जैन, श्री पाल मेनासून्दरी अनिता जैन को बनने का सौभाग्य मिला। जौंला ने बताया कि मंगलवार को सुबह विधान की शुरुआत समाजसेवी धर्मचंद चंवरिया ने मण्डप पर दीप प्रज्ज्वलन उपरांत महामंडल विधान पूजा आरंभ हुई। पूज्य महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य पं.अशोक जैन संस्कारधानी जबलपुर के मंत्रोच्चार द्वारा इंद्रो के द्वारा श्री जी की वृहद शांतिधारा एवं क्षीरसागर के जल से चारों दिशाओं में विराजमान जिन प्रतिमाओं के कलशाभिषेक हुए। जौंला ने बताया कि विधान मे इंद्र, इंद्राणियो ने विगत दो दिनो में

 


8 एवं 16 अर्ध समर्पित किए। संगीतकार भावना एण्ड पार्टी जबलपुर के मधुर भजनों पर जमकर भक्ति नृत्य किए। इसके बाद प्रतिष्ठाचार्य अशोक जैन संस्कारधानी जबलपुर ने सिद्धों की आराधना करवाकर सिद्धों की महिमा बताई। इस अवसर पर गुरु विशुद्ध भक्त परिवार नवरत्न टोंग्या विमल जौंला बंशी ब्रांड तेल के निर्माता विष्णु बोहरा, गोमुखी ब्रांड सरसों तेल के निर्माता मनन दत्तवास, नरेश सोगानी, पुनित संधी, सुरेन्द्र टोंग्या, सुरेश ईटावा, ज्ञानचंद सोगानी, विमल सोगानी, प्रेमचंद सोगानी, शिखरचंद काला, संजय प्रेस, राजकुमार संधी, पदमचंद पीपलू, सहित कई गणमान्य जन ने जैन महाराज को श्रीफल अर्ध्य समर्पित कर आशीर्वाद लिया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *