👉 *मुकेश जैन शुभम जैन कालानी नगर इन्दौर को आरोन में दुर्लभ सागर से मिला आशीर्वाद*
*आरोन*।
नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान देश भर में बीजाक्षर प्रणेता के रूप में विख्यात वात्सल्य मूर्ति मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आरोन में लगातार एक से बढ़कर एक अनुकरणीय कार्य हो रहे हैं। गायों के उत्थान एवं कल्याण की भावना से मुनि श्री दुर्लभ सागर महाराज के सानिध्य में आरोन जैन समाज द्वारा सिरसी रोड़ स्थित संचालित की जाने वाली जैन गौशाला में शुक्रवार 7 नवंबर को प्रतिष्ठाचार्य राजकिंग भैयाजी अशोक नगर के निर्देशन में जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा विराजमान की गई।
गौशाला में जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा हो जाने से अब गौशाला की गाएं भी सम्यज्ञ दर्शन को प्राप्त कर सकतीं हैं। इस अवसर पर बर्धमान कॉम्पलेक्स से जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमाओं को लेकर एक शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैन गौ शाला पहुंची जहां पर यागमंडल विधान का आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण के साथ इस आयोजन कि शुरुआत की गई। चातुर्मास कमेटी के प्रचार मंत्री सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनि श्री अभय सागर जी एवं मुनि श्री विशद सागर जी महाराज की प्रेरणा से आरोन जैन समाज ने गौशाला में मान स्तंभ निर्माण का संकल्प लिया था। नगर में चातुर्मास हेतु विराजमान मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज एवं पूज्य क्षुल्लक श्री निर्धूम सागर महाराज के सानिध्य में इस मान स्तंभ में जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमा को स्थापित करने का बहु प्रतीक्षित कार्य पूर्ण होने से समस्त आरोन जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। जैन गौशाला में जिनेन्द्र भगवान की प्रतिमाएं स्थापित करने का सौभाग्य नगर गौरव आर्यिका सुयश मति माताजी के गृहस्थ जीवन के परिजन श्री सुरेश चंद जैन मनीष जैन कांसल,श्री राजेंद्र जैन पत्थर वाले,श्री नीरज जैन आइना,श्री राजेंद्र जैन खिरिया को प्राप्त हुआ। कालानी नगर इन्दौर निवासी मुकेश जैन संगीता जैन शुभम जैन नेहा जैन रेखा जैन को इस कार्यक्रम में श्रीयंत्र स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज द्वारा उनका सम्मान किया गया एवं मुनि श्री दुर्लभ सागर जी महाराज ने उन्हें आशीर्वाद भी प्रदान किया। कार्यक्रम के पश्चात्य समाज का वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया।
*सुनील जैन झंडा आरोन*
💫9893207237💫


