पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारभ 8 नवंबर को
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में पांच दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 8 नवंबर से शुरू हो जाएगा जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं एवं समाज में इसको लेकर काफी उत्साह बना हुआ है पूरे जिनालय को एवं आसपास के क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
इन दिनों नगर का वातावरण भी भक्ति उल्लास से परिपूर्ण नजर आ रहा है चारों ओर भक्ति भजनों की धुनें गूंज रही है। नगर के लिए यह तीसरा अवसर है जब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हो रहा है। यह आयोजन श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित होगा।

यह होंगे कार्यक्रम
दिनांक 8 नवंबर की प्रातः बेला में श्री जी का अभिषेक शांति धारा उपरांत घटयात्रा, ध्वजारोहण याग मंडल विधान इंद्रसभा एवं माता के 16 सपनो का दृश्य दिखाता जाएगा साथ ही गर्भ कल्याणक की क्रियाएं भी संपन्न होगी संपूर्ण क्रियाएं ब्रह्मचारी नमन भैया के द्वारा संपन्नहोगी।
शुक्रवार की बेला में जिन्हें भी महोत्सव में प्रतिमा विराजमान करने का सौभाग्य मिला वह अपने आप को बहुत ही पुण्यशाली मान रहे हैं वे सभी भक्ति भाव उल्लास के साथ उन प्रतिमाओं को अपने घर तक लाए और घर पर लाकर भक्ति उल्लास किया इसके बाद पुनः भजनों पर थिरकते हुए प्रतिमाओं को जिन मंदिर तक लाए मानो लग रहा था साक्षात प्रभु ही नगर में आ गए हो।
जैन दर्शन ने पंच कल्याणक महोत्सव एक बहुत बड़ा महोत्सव माना जाता है एवं पंचकल्याणक में सौभाग्यशाली पात्र बनना सभी अपने आप को गौरवशाली मानते हैं

और किसी अनंत जन्मों का पुण्य मानकर चलते हैं। सभी इस पुण्य कार्य में सहभागी बनकर अपने आप को हर्षित एवं गदगद महसूस करते हैं।

इससे पूर्व नगर में दो बार महोत्सव हो चुका है सन1980, सन 2007 अब 2025 में संपन्न होने जा रहा है। 
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट




