मुनि श्री सुधासागर महाराज का 32 वर्षों के बाद अशोकनगर में होगा भव्य मंगल आगमन 

धर्म

मुनि श्री सुधासागर महाराज का 32 वर्षों के बाद अशोकनगर में होगा भव्य मंगल आगमन 

  अशोकनगर 

 परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 सुधा सागर महाराज का इस वर्ष का वर्षा योग अशोक नगर में होगा। महाराज श्री ने संघ सहित शुक्रवार की बेला में राघोगढ़ से अशोकनगर की ओर मंगल विहार कर दिया है।अशोक नगर के युवा संगठन एवं भक्तजन गुरुदेव के मंगल विहार में सम्मिलित हुए।

   शहर में हो रही आकर्षक सजावट 

मुनि श्री के मंगल प्रवेश को लेकर शहर वासियों में उत्साह है एवम नगर में भव्य आगवानी हेतु आकर्षक तैयारी की जा रही है। संपूर्ण शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। जिसके लिए आकर्षक तोरण द्वार रंगोली आदि बनाई जाएगी।

1992 में हुआ था महाराज श्री का वर्षा योग 

   इससे पूर्व मुनिश्री का वर्षायोग 1992 में हुआ था उस समय त्रिकाल चौबीसी मंदिर का निर्माण हुआ था। इसके उपरांत महाराज श्री ने अशोकनगर को तीर्थ का दर्जा दिलाया था। अशोक नगर में विश्व के इतिहास में पहली बार सप्त गजरथ महोत्सव का आयोजन हुआ था।

इसमें चतुर्मुखी मान स्तंभ के साथ विद्यमान बीस तीर्थंकर जिनालय के साथ भरत बाहुबली की प्रतिमाओं की भी स्थापना हुई थी। मुनि श्री ने 14 जनवरी 1993 को अशोकनगर से बिहार किया था इसके 32 साल बाद मुनि श्री का अशोकनगर में मंगल आगमन हो रहा है। 

  अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *