आदर्श नगर की आश होगी पूरी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का 34 साधुओं सहित 23 के दोपहर को होगा मंगल प्रवेश

धर्म

आदर्श नगर की आश होगी पूरी आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का 34 साधुओं सहित 23 के दोपहर को होगा मंगल प्रवेश

टोंक प्रथमाचार्य चारित्र चक्रवर्ती आचार्य श्री शांति सागर जी महाराज की मूल बाल ब्रह्मचारी पट्ट परंपरा के पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी संघ सहित अतिशय क्षेत्र श्री आदिनाथ नसिया टोंक में विराजित हैं। श्री महावीर स्वामी के निर्वाण महोत्सव पर संघ का चातुर्मास निष्ठापन कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। विगत कुछ माह से आदर्श नगर समाज द्वारा आचार्य श्री से उपनगर आदर्श नगर में पधारने का अनुरोध किया जा रहा है आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने सहज स्वीकृति दी।चातुर्मास में लगातार चार माह सेवा में श्री लोकेश कल्ली ने विगत माह आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत भी आचार्य श्री से लेकर दश लक्षण पर्व पर 11 उपवास भी किए । समाज अध्यक्षश्री पारस मल फुलेता, मंत्री श्री संजय संघी, कोषाध्यक्ष श्री महावीर जैन सोयला एवं समाज प्रवक्ता श्री लोकेश गजराज अनुसार 23 अक्टूबर दोपहर को आचार्य श्री वर्धमान सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश 1008 श्री पार्श्वनाथ जिनालय होगा। समाज द्वारा निवास पर आचार्य श्री के फ्लेक्स बेनर कट आउट लगाए गए। धर धर रंगोली बनाई जा रही हैं।गुरुभक्त राजेश पंचोलिया अनुसारआचार्य श्री वर्धमान सागर जी , श्री मुनि श्री हितेंद्रसागर जी ,श्री प्रभवसागर जी, श्री चिंतनसागर जी , श्री दर्शितसागर जी , श्री प्रबुद्ध सागर जी , श्री मुमुक्षुसागर जी , श्री प्रणित सागर जी,श्री ध्येयसागर जी , श्री भुवन सागर जी ,आर्यिका श्री शुभमति जी,आ श्री शीतलमती जी, आ श्री चैत्यमती जी, आ श्री वत्सलमति जी ,आ श्री विलोकमति जी ,आ श्री दिव्यांशुमति जी ,आ श्री पूर्णिमामति जी ,आ श्री मुदितमति जी ,आ श्री विचक्षणमति जी ,आ श्री समर्पितमति जी ,आ श्री निर्मुक्तमति जी, आ श्री विनम्रमति जी ,आ श्री दर्शनामति जी,आ श्री देशनामति जी,आ श्री महायश मति जी ,आ श्री देवर्धिमति जी आ श्री प्रणत मति जी,आ श्री निर्मोहमति जी ,आ श्रीपद्मयश मति जी, आ श्री दिव्ययश मतिजी, श्री प्रेक्षा मति ,आ श्री जिनेश मति , ऐलक श्री हर्ष सागर जी क्षुल्लक श्री प्राप्ति सागर जी आचार्य श्री 10 मुनिराज,22 माताजी एक ऐलक तथा 1 क्षुल्लक जी कुल 34साधु है।आचार्य संघ आगमन समाचार से नगर में काफी उत्साह हैं स्थान स्थान पर चौके लगाने हेतु समाज उत्साहित है अभी तक 12 से अधिक स्थानों पर चौके लगने की सूची प्राप्त हुई है।

 राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *