आचार्य श्री विद्यासागर महाराज स्वास्थ्य अपडेट आचार्य श्री विद्यासागर महाराज मे पूर्ण जागरूकता एवम सजगता है प्रमाण सागर महाराज
17 feb 2024 शंका समाधान मे पूज्य मुनिश्री 108 प्रमाण सागर महाराज ने कहा परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के स्वास्थ्य को लेकर सभी चिंतित है क्योकि वह हमारे प्राण आधार है उन्होने हवा पानी बदलने हेतु स्थान परिवर्तित किया था आज गुरुदेव पुनः चंद्रगिरी तीर्थ आकर विराजमान है
उन्होने कहा मुझे जो जानकारी मिली वे पूर्ण सचेतन है और उन्होने 2 दिन तक आहार भी ग्रहण नहीं किया उनकी पूर्ण आत्म जागरूकता है और पूर्ण सचेतनता है।







पूज्य महाराज श्री ने कहा मुझे जो जानकारी मिली उसमे यह बताया गया की गुरुदेव कंधे पर एक घाव सा हुआ जब उस पर रुई का फुआ लगाया गया तो गुरुदेव ने उसे भी लगाने से इंकार कर दिया इतनी सचेतनता उनकी है वो न किसी को कुछ कहते है न डॉक्टर को दिखाने को कुछ कहते है वह अपने आप मे जागरूक है वो तो एक महान संत है आत्मस्थ साधक है वह उनकी चेतनता है वह उनकी जागरूकता है वह उनकी सहजता है जो एक संत की सबसे बड़ी ताकत होती है हमे प्रसन्नता है गुरुदेव उसमे पूरी तरह से समर्थ है सक्षम है हमे उनकी स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना करनी चाहिए यध्यपी वे विषम परिस्थिति मे आत्मस्थ है एक आत्मसाधक की सबसे बड़ी विशेषता होती है हम सबके अन्दर यह भावना आए की वह जल्दी से जल्दी स्वस्थ् हो और अपने जीवन की निर्बाध आराधना को वे पूर्ण कर सके उनकी वरदानी छाया हम सबको मिल सके
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी
