गुरुवर का वियोग अवश्य हुआ है लेकिन वह आज भी हम सभी के हृदय में श्वास श्वास में विराजमान है समता सागर महाराज

धर्म

गुरुवर का वियोग अवश्य हुआ है लेकिन वह आज भी हम सभी के हृदय में श्वास श्वास में विराजमान है समता सागर महाराज
चंद्रगिरी तीर्थ डोंगरगढ़
प्रभु का स्थान भले ही बड़ा है लेकिन कही मायनों में प्रभु से भी बड़ा स्थान गुरु का होता है, क्योंकि गुरु ही प्रभु का परिचय कराते है,ऐसे में गुरु के प्रति प्रशस्त राग होना लाजमी है।

 

 

उपरोक्त उदगार निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108समतासागर महाराज ने चंद्रगिरी क्षेत्र पर समाधिस्थल पर प्रातःकालीन धर्म सभा में व्यक्त किये
उन्होंने कहा कि वह तिथी जो अंतिम तिथी थी वह रात जो अंतिम रात थी वही रात कल भी थी वही रात आज भी है उस रात्री के सारे दृश्य घूम रहे है उस समय ज्येष्ठ श्रैष्ठ निर्यापक श्रमण योग सागर महाराज जी तथा संघस्थ सभी मुनिराज बहुत सावधानी पूर्वक कार्य कर रहे थे एवं संघस्थ सभी निर्यापक श्रमण समयसागर जी महाराज, अभय सागर जी महाराज, संभव सागर जी महाराज सभी से संपर्क चल रहा था लेकिन योग कुछ ऐसा मिला कि वह हम सभी को छोड़कर चले गये, गुरुवर का वियोग अवश्य हुआ है लेकिन वह आज भी हम सभी के हृदय में श्वास श्वास में विराजमान है।

महाराज श्री ने कहा रात्री में विश्राम किया लंबी यात्रा करके आये थे स्वपन आया और ऐसा लगा कि गुरुदेव सामने ही है और चलते फिरते नजर आये आओ बाबा पधारो बाबा सभी की श्वास श्वास में गुरुदेव समाऐ हुये है। मुनि श्री ने कहा कि “जो पानी से नहाता है वह लिबास बदलता है, जो पसीने से नहाता है वह इतिहास बदलता है” आप सभी को आशीर्वाद..

इस अवसर पर मुनि श्री आगम सागर महाराज एवं मुनि श्री पुनीत सागर महाराज, ऐलक श्री धैर्य सागर महाराज ऐलक श्री निश्चयसागर महाराज ऐलक श्री निजानंद सागर महाराज सहित आर्यिका गुरुमति माताजी,आर्यिका दृणमति माताजी सहित वहां विराजित समस्त आर्यिका मौजूद थी।

 

दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि निर्यापक मुनिश्री 108 समता सागर जी महाराज के साथ बाल ब्रह्मचारी अनूप भैया, रिंकू भैया, सुबोध भुसावल, सौरभ सुल्तानपुर साथ में चल रहे हैं। और बताया कि भोपाल से चातुर्मास के उपरांत 850 किलोमीटर का पद बिहार करके आर्यिका 105 गुरु मति माताजी पहुंची है। भोपाल से बिहार में चौक आदि व्यवस्था के लिए भोपाल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बांगा एवं चौका व्यवस्था में चल रही महिलाओं का सम्मान एवं श्री अविनाश जैन विदिशा का सम्मान कमेटी के अध्यक्ष किशोर जैन, महामंत्री चंद्रकांत जैन, प्रवक्ता सप्रेम जैन, रेशु जैन सहित समस्त पदाधिकारी ने किया।

सप्रेम जयंती प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *