भक्तामर महामण्डल अनुष्ठान में 26 मण्डल प्रधानों सहित इन्द्र इन्द्राणियो द्वारा ने की पूजा अर्चनासोधर्म इन्द्र बने विष्णु ममता बोहरा ने चढ़ायें श्री फल अर्ध्य

धर्म

भक्तामर महामण्डल अनुष्ठान में 26 मण्डल प्रधानों सहित इन्द्र इन्द्राणियो द्वारा ने की पूजा अर्चनासोधर्म इन्द्र बने विष्णु ममता बोहरा ने चढ़ायें श्री फल अर्ध्य

निवाई। सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में आयोजित 16 दिवसीय भक्तामर काव्य महामण्डल विधान आचार्य इंद्रनंदी महाराज एवं बालाचार्य निपूर्णनन्दी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने महा अनुष्ठान में पूजा अर्चना की। मीडिया प्रभारी विमल जौंला सुनिल भाणजा एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि 16 दिवसीय भक्तामर महामण्डल अनुष्ठान में पण्डित सुरेशकुमार शास्त्री के निर्देशन में सोधर्म इंद्र विष्णु कुमार राहुल कुमार बोहरा एवं धनपति कुबेर इन्द्र कमल चंद निर्मल कुमार शिवाड़ एवं रामपाल शिवराज चंवरिया को बनने का सौभाग्य मिला। इस दौरान तथा विधान के इन्द्र महावीर प्रसाद प्रदीप कुमार माधोराजपुरा, नसियां मंदिर महिला मण्डल, सूरजमल नवरत्न टोंग्या, हुकमचंद पारसमल जैन, प्रेमचंद गिन्दोडी़, विष्णु बोहरा, सोधर्म इन्द्र पदमचंद ओमप्रकाश बनस्थली, चिरंजी लाल झिलाय, बंटी कठमाणा, ज्ञानचंद भाणजा, अपूर्व भाणजा, को सौभाग्य मिला। आचार्य श्री का पादप्रक्षालन करने का सौभाग्य रमेश चंद बोहरा को मिला। इस दौरान आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज एवं बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित किया। प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि विधानाचार्य सुरेश कुमार शास्त्री के मंत्रोच्चार के साथ सभी पूजार्थियो द्वारा भगवान शांतिनाथ के अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। कार्यक्रम का मंगलाचरण ममता बोहरा पूजा जैन शकुंतला भाणजा नीरा जैन एवं शकुंतला छाबड़ा ने किया। जौंला ने बताया कि भक्तामर महामण्डल अनुष्ठान के इन्द्र इन्द्राणियों ने मण्डप में 3 काव्यों की संगीतमय पूजा अर्चना की जिसमें मुकेश मीत एण्ड पार्टी महुआ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी।

 

 

 

 

सांयकाल बेंडबाजो के साथ भक्तामर मण्डल विधान की आरती सोधर्म इन्द्र एवं दिगम्बर जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा के निवास स्थान से नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची जहां संगीतमय गाजे बाजे के साथ महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर सुशील नीरा जैन आरामशीन विमल संजू जौंला नेमीचंद मधुबाला सिरस महेन्द्र चंवरिया मोहनलाल कठमाणा गोपाल कठमाणा महावीर प्रसाद शकुंतला छाबड़ा, मुकेश हेमा बनेठा, शंभु मीना कठमाणा, बंटी पिंकी कठमाणा, त्रिलोक प्रिती रजवास ताराचंद अनिता गोयल, संगीता संधी, विजया टोंग्या, विमल उर्मिला सोगानी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *