राष्ट्र का विकास केवल देशभक्त नागरिकों के प्रयास से ही संभव है आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज
कोटा
विज्ञान नगर दिगंबर जैन मंदिर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य महामस्काभिषेक एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यह आयोजन आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज एवं आर्यिका 105 सरस्वती माता जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। जो चैतन्य प्रकाश बंसल द्वारा किया गया। आरुपी जैन एवं गविता जैन द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। चित्र अनावरण दीप प्रज्वलन राजेंद्र पाटनी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज ने अपना मंगल प्रवचन राष्ट्रभक्त को समर्पित करते हुए कहा कि धर्म तभी जीवित रह सकता है जब राष्ट्र के लिए समर्पित रूप से कार्य करने वाले लोग मौजूद हो। राष्ट्र का विकास केवल देशभक्त नागरिकों के प्रयास से ही संभव है।

दोपहर कालीन सभा में शिखर और मानस्तंभ की प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक किया गया। महावीर युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कोटा नगर के सभी मंदिरों में नियमित अभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तिलक माला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।




निधि जैन द्वारा अलौकिक भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इसी के साथ पाठशाला के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्वागत गान की प्रस्तुति सोनैया जैन, चंदा पटौदी, प्रमिला पांडे एवं उनके समूह द्वारा किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
