आचार्य श्री विद्यासागर ने 5 साल की उम्र मे णमोकार मंत्र सिखाया था योगसागर महाराज
रहली
पटनागंज महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ। जिसमें प्रातः काल की शुभ बेला में प्रतिष्ठाचार्य विनय भैया ने मोक्ष कल्याण की सभी धार्मिक क्रियाओं को संपन्न कराया। प्रतिष्ठा उपरांत पटनागंज के बड़े बाबा का महामस्काभिषेक किया गया एवं शांतिधारा का उच्चारण निर्यापक श्रमण मुनिश्री योग सागर
महाराज के द्वारा विधिपूर्वक मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया। वही संध्या की बेला में विशेष नाटिका शरद पूर्णिमा के दो चांद की प्रस्तुति बेगमगंज से आए कलाकारों ने दी इस नाटिका ने गुरु के प्रति श्रद्धा भाव को और भी दृढ़ कर दिया।
इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को स्मृति में लाते हुए उन्होंने एक संस्मरण को सुनाया और कहा कि और उन्होंने कैसे अपने परिवार को धर्म मार्ग पर अवसर दिया उस विषय पर बताया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी ने मुझे णमोकार मंत्र 5 वर्ष की उम्र में सिखाया था।

महाराज श्री ने कहा कि आचार्य विद्यासागर आज भी अपने कृतित्व और विचारों से हमारे साथ रहेंगे। इस बेला में मुनि श्री निरोग सागर महाराज ने आचार्य श्री की सहनशक्ति एवं उनकी शक्ति पर प्रकाश डाला।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

