खुदाई के दौरान गांव ढिलकी जाटान में दो जैन प्रतिमाएं प्राप्त हुई

धर्म

खुदाई के दौरान गांव ढिलकी जाटान में दो जैन प्रतिमाएं प्राप्त हुई।
नोहर
हनुमानगढ़ के निकट गांव ढिलकी जाटान में जब एक खेत में खुदाई की जा रही थी तभी खुदाई करते हुए दो जैन प्रतिमाएं प्राप्त हुई। जो काफी प्राचीन दिखाई दे रही थी।

 

 

जैसी जानकारी प्राप्त हुई है ढिलकी गांव के किसान भूप सिंह बुडानिया खेत पर पहुंचे। उसके बाद गांव के समीप बसे भादरा जैन समाज के व्यक्ति इस स्थान पर पहुंचे। नोहर, भादरा के व्यक्ति अपने-अपने स्थान पर इन प्रतिमाओं को ले जाने की मांग करते रहे। दोनों स्थानों के व्यक्ति इन प्रतिमाओं को अपने-अपने स्थान पर ले जाने के लिए मांग करते दिखाई दिए। विषय की गंभीरता को समझते हुए गोमामेडी पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, गांववासियों ने काफी समझाईश की।

 

 

 

 

ग्रामीण जन का कहना है कि यदि विवाद बढ़ता है तो गांव में ही एक विशाल मंदिर बनाकर इन प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। मूर्तिया मिलने के बाद इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को भी दी गई। लेकिन उनका कोई भी प्रतिनिधि गांव में नहीं आया। बताया जाता है कि यह दोनों प्रतिमाएं बिल्कुल हुबहु एक एक जैसी है। देख कर ऐसा लगता है कि यह प्रतिमाएं काफी प्राचीन है लेकिन कितनी पुरानी है इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। वही गोमामेडी पुलिस समझाश में जुटी हुई है। और प्रतिमाओं को पुलिस प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया हुआ है।

 

 

एक बार यह बात फिर प्रमाणिक सिद्ध होती है कि जैन दर्शन कितना प्राचीन है। निश्चित रूप से यह प्रतिमाएं हमारी संस्कृति हमारे धरोहर की पहचान कराती है।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *