चन्द्रोदय तीर्थ चाँदखेड़ी में 320 सालो के बाद होने जा रहा अभूतपूर्व पँचकल्याणक

धर्म

चंद्रोदय तीर्थ चाँदखेड़ी में 320 सालो के बाद होने जा रहा अभूतपूर्व पंचकल्याणक
चाँदखेड़ी
हाडौती का पावन पुनीत तीर्थ चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र चाँदखेड़ी 320 वर्षो के इतिहास में प्रथम बार निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज संघ सानिध्य में 14 dec से 19 तक होने जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार यह सम्पूर्ण भारत वर्ष से आई हुई 300 जिन प्रतिमाओ का सूर्यमंत्र मुनि श्री के मुखारविन्द से होगा। इस आयोजन के उपरांत देश मे पहला स्थान होगा जहां 72 केवली भगवान की प्रतिमाओ के दर्शन होंगे।
विदेशो से भक्त इस आयोजन में सम्मलित होंगे।
इस अभूतपूर्व आयोजन में भारत ही नही विदेशो से आए भक्त सिंगापुर, कनाड़ा, एन. आर.आई. भी इंद्र बनकर सम्मलित होंगे जो अपने आप मे इस आयोजन के अभूतपूर्व होने को परिलक्षित करता है।
आयोजन की तैयारियो पर एक नजर
क्षेत्र समिति के अध्यक्ष श्री हुकुम जैन काका ने बताया कि महोत्सव को लेकर 15 समितियों का गठन किया गया है। जो इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। उन्होंने बताया लगभग 320 वर्ष पूर्व सांगोद के किशनदास मड़िया ने इस क्षेत्र का पँचकल्याण करवाया था। इसके बाद अब यह आयोजन होने जा रहा है।
श्री अशोक पाटनी करेगे ध्वजारोहण
इस आयोजन का शुभारंभ भामाशाह श्रेष्टी श्री अशोक पाटनी आर. के. मार्बल समूह किशनगढ़ परिवार के द्वारा होगा। प्रतिष्ठाचार्य श्री प्रदीप सुयश के निर्देशन में त्रिकाल चोंबीसी की 72 जिन प्रतिमाएं भूत, भविष्य, वर्तमान की प्रतिमाओं सहित विद्यमान 20 तीर्थंकर सहित कुल 164 प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *