धर्म राग मे नहीं वीतरागता मे है – आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी
निवाई 
अग्रवाल जैन मंदिर में आयोजित धर्म सभा में गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सम्पूर्ण दुनिया सुख और शांति के लिए ही धर्म करती है। धर्म को जानने के लिए व्यवहार और निश्चय जरूरी है। उन्होंने कहा कि ज्ञानी अज्ञानी मत बनो जिज्ञासु बनो। धर्म राग मे नहीं वीतरागता मे है। धर्म क्रियाकांड मे नहीं मन वचन काय की पवित्रता मे हैं। योगो की सरलता मे है। उन्होंने कहा कि धर्म का सम्बंध शरीर से नहीं आत्मा से है। इसी तरह राग द्वेष आदि कर्म कालिना के विच्छिन्न हो जाने पर मनुष्य भी भगवान बन जाता है। आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ने सभी श्रद्धालुओं को अपने जीवन को सुखमय एवं अनुशासित बनाने पर जोर दिया। ब्रह्म चारिणी अनिता दीदी ने भी धर्म सभा को सम्बोधित किया।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का मंगल को निवाई शहर में शाही ठाठबाट के साथ मंगल प्रवेश हुआ। माताजी का भव्य मंगल प्रवेश का जुलूस पहाड़ी चुंगी नाका से रवाना होकर वैयरहाऊस पटेल रोड होकर बडा़ जैन मंदिर पहुंचा जहाँ माताजी सहित ब्रह्म चारिणी अनिता दीदी मृदुला दीदी प्रियंका दीदी ने भगवान चन्द्र प्रभु के दर्शन किए वहाँ से जुलूस गाजेबाजे के साथ रवाना होकर बडा़ बाजार होते हुए बिचला जैन मंदिर के दर्शन करके बस स्टैंड होकर जुलूस बंपुई वालों के धर्मशाला स्थित चन्द्र प्रभु मंदिर पंहुचे। वहाँ पर विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल के जयधोष ने जयधोष की वीणा के साथ स्वागत सत्कार किया। माताजी का जुलूस अहिंसा सर्किल से रवाना होकर झिलाय रोड होते हुए श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर पंहुचा जहाँ अग्रवाल मंदिर अध्यक्ष सुशील जैन मंत्री कजोड़मल जैन विष्णु बोहरा रामपाल जैन पदमचंद जैन नरेश बडा़गांव महावीर बडा़गांव सुनील भाणजा 
मोहनलाल चंवरिया महेन्द्र चंवरिया महिला मण्डल की अध्यक्ष शशी सोगानी मुन्नी देवी जैन नीरा जैन शकुंतला भाणजा पिंकी कठमाणा हेमा बनेठा रितु चंवरिया इन्द्रा जैन सुनीता बडा़गांव हेमा जैन सहित सभी महिला मण्डल की महिलाओं ने माताजी के चरण प्रक्षालन कर अगुवानी की। जौंला ने बताया कि आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी के निवाई मे पहली बार आगमन पर शहर में अनेक जगह स्वागत के लिए तोरण द्वार लगाए एवं जगह जगह मार्ग में श्रद्धालुओं ने माताजी का पाद्प्रक्षालन एवं आरती उतारकर स्वागत किया। जौंला ने बताया कि माताजी ने अग्रवाल जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ सुरेश कुमार संजय कुमार सुनील कुमार जैन भाणजा को माताजी का चरण प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन कपिल जैन एवं सुमन जैन ने किया। प्रवक्ता विमल जौंला व सुनील भाणजा ने बताया कि कार्यक्रम में माताजी के जयपुर प्रवास के पोस्टर का विमोचन चेतन निमोडिया विनोद जैन के नेतृत्व में किया गया जिसमें जयपुर चाकसू दिल्ली बापूगांव टोंक एवं दूरदराज के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
