सरपंच अनुराग जैन की धर्मपत्नी तनु जैन ठग 23 वर्ष की आयु में बनीं युवा प्रधान… जनसेवा में जैन दंपती की नई पहचान

Uncategorized राजनीति

सरपंच अनुराग जैन की धर्मपत्नी तनु जैन ठग 23 वर्ष की आयु में बनीं युवा प्रधान… जनसेवा में जैन दंपती की नई पहचान

 

भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति की प्रधान निर्वाचित हुईं तनु जैन ठग, पति अनुराग जैन भी सरपंच के रूप में निभा रहे जिम्मेदारी; जैन समाज में खुशी और गौरव का माहौल

 

भैंसरोड़गढ़।

जनसेवा के क्षेत्र में पति-पत्नी की साझा भागीदारी की एक सुखद तस्वीर भैंसरोड़गढ़ क्षेत्र में सामने आई है। अनुराग जैन जहां सरपंच के रूप में दोबारा अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, वहीं उनकी धर्मपत्नी तनु जैन ठग भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति की प्रधान निर्वाचित हुई हैं। दोनों के जनप्रतिनिधि बनने से जैन समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है। और बधाई एवं शुभकामना देने वालों का ताता लगा हुआ है।

 

आपको बता दें तनु जैन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा,पूर्व राज्यमंत्री उदय लाल आंजना गुट की मानी जाती है

एक ही परिवार से जुड़े दो सदस्यों का ग्रामीण लोकतंत्र के दो महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुंचना अपने आप में विशेष उपलब्धि है। अनुराग जैन सरपंच के रूप में ग्रामीणों से जुड़े मुद्दों और गांव के विकास की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं अब तनु जैन ठग पंचायत समिति प्रधान के रूप में व्यापक क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों का नेतृत्व करेंगी।

प्रधान के रूप में तनु जैन के सामने ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, विकास कार्यों को गति देना और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

 

जैन समाज के लिए गौरव का अवसर

 

अनुराग जैन और तनु जैन ठग की यह उपलब्धि जैन समाज के लिए दोहरी खुशी लेकर आई है। दोनों जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रवासियों को विकास, जनसेवा और जनविश्वास की कसौटी पर खरा उतरने की अपेक्षाएं रहेंगी।

 

यह उपलब्धि केवल एक परिवार की खुशी तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के लिए भी गर्व का अवसर है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *