धरना

राजनीति

रामगंजमंडी 12 फर. भारतीय जनता पार्टी खैराबाद मण्डल की ओर से किसानों की मांगों को लेकर 9 वें दिन भी धरना जारी रहा । शनिवार को बालमुकुंद पारेता खैराबाद , गोपाल मेहरा रिछड़िया, चक्रेश जैन रामगंजमंडी, उण्डवा सरपंच रामगोपाल पंडोपा व रामचंद्र मीणा धरने पर बैठे । इनका मण्डल अध्यक्ष रामरतन शर्मा ने माला पहनाकर अभिवादन किया । भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री नरेंद्र राजा भी धरने पर पहुंचे ओर किसानों की मांगों का समर्थन कर सभी का उत्साह बढ़ाया । नरेन्द्र राजा ने रामगंजमंडी क्षेत्र के किसान की समस्याओं को वाजिब बताया ओर उनको पूरा करने की मांग की ।
उन्होंने कहा बे मौसम बरसात के कारण फसलों में हुए नुकसान को लेकर किसान परेशान है तथा 2019 में किसानों की अतिवृष्टि के फसल खराबे का मुआवजा राशि देने की मांग की , रामगंजमंडी की लघु सिंचाई ताकली बांध सिंचाई परियोजना के निर्माण को शीघ्र पूर्ण किया जावे , बजट में इससे प्रभवित लोगों को रुकी हुई अनुग्रह राशि 23 करोड़ स्वीकृत किए जावे । तत्कालीन 52 करोड़ रुपये की लागत की योजना आज 300 करोड़ से भी अधिक की हो गई है ।
प्रदेश की सीमा तक चंबल नदी के सिंचाई की परीयोजना के माध्यम से मध्यप्रदेश में नहरो का निर्माण हो चुका है जिनका विस्तार कर रामगंजमंडी विधानसभा के किसानों को भी लाभान्वित किया जाना चाहये । रामगंजमंडी के नजदीक से भारतमाला योजना व दरा से तीन धार तक राष्ट्रीय राजमार्ग की चौड़ी सड़को का निर्माण चल रहा है इस हेतु किसानों की आवाप्त जमीनों का उचित मुवावजा मिलना चाहिए था । लेकिन कर्मचारियों व एजेन्सी ने किसानों के फलदार पौधों का ठीक से सर्वे नहीं किया । यह किसानों के साथ छलावा है हमारी अधिकारियों से मांग है कि किसानों के फ़लदार वृक्षों का उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए । इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता भेरूलाल अहीर, मण्डल उपाध्यक्ष बालाराम नागर, विशाल जैन ,युवामोर्चा के पंकज पारेता , मण्डल उपाध्यक्ष जयदीप सिंह,अभिषेल सेन, ओमप्रकाश, अमर सिंह, रामविलास आनंदीलाल मेहता, विकास मीणा उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *