नगर के प्रथम नागरिक ने लिया दोनों चुनाव संयोजकों का आशीर्वाद

राजनीति

नगर के प्रथम नागरिक ने लिया दोनों चुनाव संयोजकों का आशीर्वाद

 

अध्यक्ष नरेंद्र काला ने कौशल बाफना एवं ओम गुर्जर के चरण स्पर्श कर लिया आशीष, विकास का संकल्प दोहराया

 

रामगंजमंडी।

चुनाव अपनी जगह होते हैं, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद आदर, सम्मान और आत्मीयता की परंपरा ही लोकतांत्रिक रिश्तों को मजबूती देती है। और जब कोई व्यक्ति पद की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी अपने बड़ों के प्रति विनम्रता और सम्मान का भाव बनाए रखता है, तो वह क्षण अपने आप में एक आदर्श बन जाता है।

 

रामगंजमंडी नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नरेंद्र काला ने इसी विनम्रता की मिसाल पेश करते हुए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संयोजक रहे श्री कौशल बाफना एवं श्री ओम गुर्जर का आशीर्वाद लिया। श्री काला ने दोनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री कौशल बाफना के आवास पर आत्मीय स्वागत

 

इस अवसर पर श्री कौशल बाफना के आवास पर उनके पुत्र सिद्धार्थ बाफना एवं दिव्य बाफना की मौजूदगी में श्री ओम गुर्जर ने श्री नरेंद्र काला का माला एवं दुपट्टा पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।

 

श्री नरेंद्र काला ने नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में मिली जिम्मेदारी का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, दोनों चुनाव संयोजकों के कुशल मार्गदर्शन एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग को दिया। उन्होंने रामगंजमंडी की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

उन्होंने रामगंजमंडी के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए सभी के सहयोग और मार्गदर्शन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

 

अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

मो.: 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *