मदन दिलावर के टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रामगंजमंडी
राजस्थान विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है और चुनाव के नामांकन की तारीख भी नजदीक आने लगी है वही आज भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक मदन दिलावर पर विश्वास जताते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बना दिया है।
जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा गया वह इसकी खुशी में मिठाइयां वह पटाखे फोड़े गए।



रामगंज मंडी के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अखिलेश मेडतवाल नेकार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।


टिकट मिलने के बाद श्री मेडतवाल का कहना है की इस बार पहले से ज्यादा भारी मतों से जिताकर कर भेजेंगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
