ज्ञान गंगा महोत्सव: आचार्य पुलकसागर का बड़ा संदेश— “आपकी कुंडली या हस्तरेखा नहीं, आपका नेचर तय करता है आपका फ्यूचर”

धर्म

ज्ञान गंगा महोत्सव: आचार्य पुलकसागर का बड़ा संदेश— “आपकी कुंडली या हस्तरेखा नहीं, आपका नेचर तय करता है आपका फ्यूचर”

चित्तौड़गढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बेटियों के संस्कार, विनम्रता और अपरिग्रह पर दिया प्रेरक संदेश

चित्तौड़गढ़।

शहर के विद्यासागर मांगलिक धाम में आयोजित ज्ञान गंगा महोत्सव के चौथे दिन राष्ट्रीय संत आचार्य श्री पुलकसागर महाराज के ओजस्वी प्रवचनों ने हजारों श्रद्धालुओं को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। समाज के विभिन्न वर्गों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने आचार्यश्री के जीवनोपयोगी संदेशों को श्रद्धापूर्वक सुना। प्रवचन के दौरान पूरा पांडाल बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा, जबकि कई श्रद्धालुओं की आंखें भावुक होकर नम हो गईं।

आचार्यश्री ने कहा कि “मनुष्य का भविष्य उसकी जन्मकुंडली या हस्तरेखा नहीं, बल्कि उसका स्वभाव, संस्कार और व्यवहार तय करते हैं।” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धन, पद, रूप या बाहरी आकर्षण नहीं, बल्कि विनम्रता और श्रेष्ठ चरित्र ही जीवन की वास्तविक पहचान हैं।

सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित महोत्सव में आचार्यश्री ने रामायण की माता सीता और हाल के चर्चित सिया-केतन प्रकरण का उल्लेख करते हुए समाज से आह्वान किया कि बेटियों को केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि माता सीता जैसे आदर्श संस्कार भी दिए जाएं। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य, मर्यादा और आत्मसम्मान बनाए रखना ही भारतीय संस्कृति की पहचान है।

उन्होंने कहा, “पलकें झुकाकर जियो, दुनिया तुम्हें पलकों पर बिठा लेगी। जो झुकता है वही जीवन में उठता है, जबकि अहंकार व्यक्ति को बार-बार गिराता है।”

आचार्यश्री ने भगवान महावीर के अपरिग्रह सिद्धांत को जीवन का दसवां ग्रह बताते हुए कहा कि यदि व्यक्ति अपरिग्रह का पालन कर ले, तो बाकी नौ ग्रह स्वतः अनुकूल हो जाते हैं। उन्होंने कहा, “यदि आपने अपना नेचर नहीं बदला, तो दुनिया की कोई शक्ति आपका फ्यूचर नहीं बदल सकती।”

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की महानता डिग्रियों या धन से नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संस्कार, मधुर व्यवहार और विनम्र व्यक्तित्व से प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सुंदर वस्त्र और आभूषण उन्हें बनाने वालों की प्रशंसा हैं, सुंदर चेहरा माता-पिता का आशीर्वाद है, लेकिन मधुर व्यवहार और बोलने की शैली ही व्यक्ति की अपनी वास्तविक पहचान होती है।

बेटियों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए आचार्यश्री ने कहा कि उन्हें जीवन की हर परिस्थिति का सामना करना सिखाना चाहिए। उन्होंने पाक-कला सहित व्यवहारिक जीवन कौशल सीखने पर भी जोर देते हुए कहा कि यदि बेटी ससुराल में प्रेम और सम्मान चाहती है तो उसे संस्कारों के साथ जीवनोपयोगी कलाओं में भी दक्ष बनाना चाहिए।

ज्ञान गंगा महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे आयोजित होने वाली धर्मसभा में आचार्य पुलकसागर महाराज लगभग 60 से 75 मिनट तक सतत प्रवचन देते हैं। प्रवचन शुरू होने से पहले और समाप्ति के बाद महज दस मिनट में पूरा पांडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर जाता है, जो महोत्सव के प्रति लोगों की गहरी आस्था का प्रमाण है।

संकलन : अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी
मो. 9929747312

  Gyan Ganga Mahotsav: Acharya Pulak Sagar Says, “Your Future Is Determined by Your Nature, Not Your Horoscope or Palm Lines”

Spiritual discourse in Chittorgarh inspires thousands; Acharya emphasizes values, humility, and the importance of nurturing daughters with noble संस्कार (values).

Chittorgarh: The fourth day of the Gyan Ganga Mahotsav, being held at Vidyasagar Mangalik Dham, witnessed an overwhelming gathering of devotees from different sections of society who came to listen to the inspiring discourse of renowned Jain saint Acharya Shri Pulak Sagar Ji Maharaj. His thought-provoking messages on character, humility, and values deeply touched the audience, with the entire pandal echoing with applause and many devotees becoming emotional.

Addressing the gathering, Acharya Pulak Sagar said, “Your future is not decided by your horoscope or palm lines, but by your nature, character, and values.” He stressed that true success, respect, and greatness are not measured by wealth, position, or physical appearance, but by one’s conduct, humility, and moral values.

During the discourse organized by the Sakal Digambar Jain Samaj, Acharya Shri referred to Mata Sita from the Ramayana and a recently discussed “Siya–Ketan” incident to underline the importance of raising daughters with strong cultural and moral values. He urged parents to instill in their daughters the virtues of dignity, patience, and resilience, following the ideals of Mata Sita.

He remarked, “If you live with humility, the world will honour you. The one who bows in humility ultimately rises in life, while arrogance only leads to downfall.”

Explaining the Jain principle of Aparigraha (non-possessiveness), Acharya Shri described it as the “tenth planet,” saying that if one sincerely follows this principle, the influence of the other nine planets naturally becomes favourable. He added, “If you do not change your nature, no force in the world can improve your future.”

Encouraging the youth, he said that greatness is achieved not through degrees or wealth but through noble character, discipline, and refined behaviour. “Beautiful clothes and ornaments reflect the craftsmanship of others, and a beautiful face is a gift from parents. However, your behaviour and the way you speak define your true identity,” he said.

Speaking about the upbringing of daughters, Acharya Shri emphasized that they should be prepared to face life’s challenges with confidence. Along with moral education, he highlighted the importance of practical life skills, including culinary arts, stating that such abilities help build love, harmony, and respect in family life.

The daily spiritual assembly of the Gyan Ganga Mahotsav begins at 8:30 a.m., with Acharya Pulak Sagar delivering discourses for nearly 60–75 minutes. The venue fills to capacity within minutes before and after the discourse, reflecting the immense faith and enthusiasm of devotees.

Compiled by: Abhishek Jain Luhadiya, Ramganj Mandi

Mobile: +91 99297 47312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *