विशाल शोभायात्रा के साथ बांसवाड़ा पहुँची प्रतिमा, 12 जुलाई को सुखोदय तीर्थ पर ऐतिहासिक प्रतिष्ठा महोत्सव; 5 से 7 हजार श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना

धर्म

108 फीट की ऊंचाई पर 9 मिनट तक विराजेंगे भगवान मुनिसुव्रतनाथ, वागड़ में भक्ति का अद्भुत महापर्व

 

विशाल शोभायात्रा के साथ बांसवाड़ा पहुँची प्रतिमा, 12 जुलाई को सुखोदय तीर्थ पर ऐतिहासिक प्रतिष्ठा महोत्सव; 5 से 7 हजार श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना

नौगामा/

भगवान मुनिसुव्रतनाथ की पावन प्रतिमा घाटोल से मंगल विहार करते हुए शुक्रवार को बांसवाड़ा नगर पहुँची, जहाँ जैन समाज एवं धर्मप्रेमियों ने भव्य स्वागत-अभिनंदन किया। नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से निकली विशाल शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनुपम संगम बन गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीफल अर्पित कर प्रतिमा का अभिनंदन किया और मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

 

 

शोभायात्रा एसपी चौराहा, कलेक्ट्री चौराहा, कस्टम चौराहा, कमर्शियल कॉलोनी, बाहुबली कॉलोनी और खांदू कॉलोनी सहित अनेक मार्गों से होती हुई वीरोदय तीर्थ पहुँची। पूरे मार्ग में प्रतिमा पर तिलक संस्कार किए गए। केसरिया वेशभूषा में महिलाओं, सफेद वस्त्रों में पुरुषों, बैंड-बाजों, भक्ति संगीत और “भगवान मुनिसुव्रतनाथ की जय” के उद्घोष से पूरा शहर धर्ममय वातावरण में सराबोर हो उठा। मंगल कलश लिए बालिकाएँ प्रतिमा की अगवानी कर रही थीं, जबकि विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।

नौगामा जैन समाज के अध्यक्ष विपुल पंचोरी ने बताया कि वीरोदय तीर्थ में रात्रि विश्राम के साथ भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को प्रतिमा का मंगल विहार बड़ोदिया, कलिंजरा और बागीदौरा होते हुए आगे बढ़ेगा, जिसके लिए सभी स्थानों पर व्यापक स्वागत तैयारियाँ की गई हैं।

 

 

 

12 जुलाई को होगा ऐतिहासिक प्रतिष्ठा महोत्सव

12 जुलाई को सुखोदय तीर्थ नसियाजी में प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया के निर्देशन एवं मंत्रोच्चार के बीच भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा को मूल वेदी पर विराजमान कराया जाएगा। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र को आकर्षक सजावट से सजाया गया है तथा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास की विशेष व्यवस्था की गई है।

 

नौगामा नगर को भी तोरण द्वारों, धर्म ध्वजाओं और भव्य रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिरों में मंगल गीतों की गूंज है और श्रद्धालुओं में प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। संपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ड्रोन कैमरों के माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर किया जाएगा।

 

 

108 फीट की ऊंचाई पर 9 मिनट तक रहेगा दिव्य दृश्य

आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण वह ऐतिहासिक क्षण होगा, जब विशेष क्रेन की सहायता से भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा को 108 फीट की ऊंचाई पर 9 मिनट तक स्थिर रखा जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस दौरान प्रतिमा चारों दिशाओं की ओर दर्शन देगी, जो श्रद्धालुओं के लिए अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिष्ठा महोत्सव में 5 से 7 हजार धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। पूरे वागड़ क्षेत्र में इस भव्य आयोजन को लेकर उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।

— जानकारी संकलन: सुरेशचंद गांधी, नौगामा

प्रस्तुति: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी

Lord Munisuvratanath Idol to Be Elevated 108 Feet for 9 Minutes in a Historic Consecration Ceremony

 

Grand procession receives a warm welcome across Banswara; thousands of devotees expected at Sukhodaya Tirth on July 12

Naugama/Banswara | Abhishek Jain Luhadiya

The sacred idol of Lord Munisuvratanath reached Banswara after its auspicious journey from Ghatol, where it received a grand welcome from members of the Jain community and devotees. The magnificent procession passed through the city’s major roads, creating an atmosphere of devotion, celebration, and spiritual joy.

The procession travelled through SP Circle, Collectorate Circle, Custom Circle, Commercial Colony, Bahubali Colony, and Khandu Colony, where devotees offered coconuts, performed traditional tilak rituals, and sought blessings. Women dressed in saffron attire and men in white garments accompanied the procession, while devotional music, bands, and chants of “Jai Bhagwan Munisuvratanath” echoed throughout the city. Young girls carrying sacred Kalash welcomed the idol, and refreshments were served to devotees at various locations.

Jain community president Vipul Panchori said that a devotional evening featuring bhajans and cultural performances was organized at Virodaya Tirth, where the idol halted for the night. On July 11, the idol will continue its auspicious journey through Barodiya, Kalinjara, and Bagidora, where elaborate welcome arrangements have been made.

Historic Consecration on July 12

On July 12, the idol of Lord Munisuvratanath will be ceremoniously installed on the main altar at Sukhodaya Tirth, Nasiyaji, under the guidance of Pratishthacharya Pradeep Bhaiya with the chanting of sacred mantras. The entire pilgrimage site has been beautifully decorated, and special arrangements for food and accommodation have been made for devotees arriving from different regions.

Naugama town has also been adorned with decorative gateways, Jain religious flags, and colorful lighting. Temples are resonating with devotional hymns as devotees eagerly await the historic installation ceremony. The entire event will be broadcast live on giant screens through drone coverage.

108 Feet Above the Ground – A Rare Spiritual Spectacle

The highlight of the event will be the extraordinary moment when the idol of Lord Munisuvratanath is lifted 108 feet into the air using a specially designed crane and remains suspended for nine minutes. Organizers said the idol will face all four directions during this time, symbolically spreading peace, prosperity, and divine blessings across the region.

The organizing committee expects 5,000 to 7,000 devotees to participate in the grand celebration. The entire Vagad region is immersed in an atmosphere of devotion and excitement ahead of this historic religious event.

Source: Sureshchand Gandhi, Naugama

Compiled by: Abhishek Jain Luhadia, Ramganj Mandi, Rajasthan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *