ध्वजारोहण के साथ ही पंच कल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ 

Uncategorized

ध्वजारोहण के साथ ही पंच कल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ 

सिंगोली। नगर में आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति की अलौकिक छटा के बीच ध्वजारोहण के साथ ही पावन पंच कल्याणक महोत्सव का विधिवत शुभारंभ अर्हम योग प्रणेता प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में प्रारंभ हो गया। 

 

 

समस्त आयोजन तिलस्वां मार्ग स्थित अयोध्या धाम परिसर पर होने जा रहे हे 2 अप्रैल की बेला में श्रीजी की शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर मोहिवाल परिसर स्थित अयोध्या धाम पहुंची। जहांमुनि संघ सानिध्य में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया।

 

 

 

 

पूज्य गुरुदेव अर्हम योग प्रणेता मुनिश्री 108प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न हुए, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा। ध्वजारोहण के साथ ही आगामी दिनों में होने वाले गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणकों की श्रृंखला का शुभारंभ हुआ।

 

भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला, सभी ने भक्ति भाव से इस ऐतिहासिक महोत्सव की शुरुआत का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। नगर में चारों ओर धर्म, श्रद्धा और उत्सव का माहौल बना हुआ है।

 

आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद और अर्हं योग प्रणेता मुनि108 श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में सिंगोली नगर में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव के गर्भ कल्याणक पूर्व रूप  (उल्लास दिवस ) प्रथम दिवस सर्वप्रथम प्रातः काल देव आज्ञा, गुरु आज्ञा, आचार्य निमंत्रण , घट पूजन एवं घटयात्रा हुई। जिसमें पंच कल्याणक स्थल पर  स्व. श्री तेजमल कला बाई  राजुल ज सोनू नीतू सुरभि  मोहिवाल परिवार के द्वारा ध्वजारोहण कर पंच कल्याणक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। तत पश्चात   , ।विधिनायक भगवान को स्थापित करने का सौभाग्य. कंचन बाई , धापू बाई, नंदलाल, चांदमल सूरजमल, पदम सुरेश पारस कैलाश समस्त बगड़ा परिवार को प्राप्त हुआ।

 

 

     सिंगोली वासियों का 10 वर्षों का इंतजार साकार रूप ले रहा है 

 परम पूज्य अर्हम गुरु मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज की प्रेरणा से 10 वर्ष पूर्व लगभग मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था जो अबपूर्ण हो गया और अब विधि विधान के साथ पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में संपन्न होने जा रहा है। जिसको लेकर संपूर्ण सिंगोली ही नहीं मेवाड़ हाड़ौती मालवा में उत्साह का वातावरण है।

 

 

 सरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा अध्यक्ष भरत जैन महामंत्री पारस साकुनिया ने सभी से इस महामहोत्सव में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *