आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में हुई बाल संगोष्ठी में बच्चों ने अलौकिक प्रस्तुति के साथ रखी अपने मन की बात माता पिता ने जो सिखाया उसे कभी मत भूलना आचार्य श्री 

धर्म

आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में हुई बाल संगोष्ठी में बच्चों ने अलौकिक प्रस्तुति के साथ रखी अपने मन की बात माता पिता ने जो सिखाया उसे कभी मत भूलना आचार्य श्री 

रामगंजमंडी 

परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में बाल संगोष्ठी आयोजित की गई 50 बच्चों ने अपने मन की बात कही।

       

 बच्चों के संस्कारों का प्रभाव खूब दिखा बच्चों ने कहा हमे पाठशाला में बहुत अच्छे धार्मिक संस्कार मिले बच्चों ने अपनी यात्रा का अनुभव बताया सभी ने नगर में चल रही पाठशाला की भी तारीफ एवम अनुभव साझा किए।

 

 

 

 

 

 

 

 मुनि श्री 108 प्रांजल सागर महाराज के निर्देशन में बहुत अच्छा कार्यक्रम हुआ कार्यकम का कुशल संचालन अदिति काला, सयानी विनायका ने किया बच्चों ने कहा अनुशासन मानव चारित्र की नींव है।

साथ ही बच्चों ने कहा हमे आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में हमें बहुत कुछ सीखने को मिला बच्चों ने कहा हमे आहार देने की क्रिया आदि को समझा सीखा।

 

 बच्चों ने अपनी तीर्थ यात्रा के पलो को भी साझा किया। बच्चों ने कहा अहिंसा के द्वारा ही जीवन की उन्नति है। एक बालक ने कहा कि जब मेने प्रथम बार अभिषेक किया तो मेरे जीवन में अलग ही अनुभूति हुई। 

 

 

 

  इस कार्यक्रम के प्रायोजक श्रीमती प्रेमलता महेश नमिता कटारिया रहे उन्हें आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज के चरणों का पद प्रक्षालन का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। 

   इस अवसर पर आचार्य श्री ने सभी बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति की जमकर तारीफ की आचार्य श्री ने कहा कि बड़े छोटों के काम आते हैं और छोटे बड़ों के काम आते हैं उन्होंने कहा छोटे-छोटे काम एक दिन बहुत काम आते हैं आप छोटे थे मंदिर आते हैं और यही कारण है कि आप व्यापारी एवं कलेक्टर बन जाते हैं छोटे-छोटे स कार्य करने से बच्चों का जीवन में उत्थान होता है उन्होंने बच्चों को सीख दी कि जो बच्चे माता-पिता का कहना मानते हैं वे आगे बढ़ते है। उन्होंने बच्चों से कहा की मस्ती खूब करो लेकिन माता-पिता की आज्ञा जरूर मानो। यह संगोष्ठी बच्चों के उत्थान एवं प्रोत्साहन में बहुत कम आती है। इससे ही बच्चे बोलना सीखते हैं। कार्यक्रम के शुभारभ में भव्य मंगलाचरण की प्रस्तुतियां भी दी गई। उन्होंने कही भी रहो अपने मूलनायक भगवान शांतिनाथ भगवान को मत भूलना नगर में हो रहे इस आयोजन को लेकर सभी मे उत्साह देखा गया इस आयोजन से बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सबके सामने आई। 

   इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों का संरक्षक अजीत सेठी अध्यक्ष दिलीप विनायका उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया उपाध्यक्ष कमल लुहाड़िया मंत्री राजीव बाकलीवाल के द्वारा सम्मान किया गया साथ ही इस अवसर पर बच्चों को पुरस्कार देने की भी झड़ी सी लगी हुई थी। समाज की ओर से संरक्षक अजीत सेठी ने सभी का आभार व्यक्त किया 

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *