ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूर्णमति माताजी के चरणों में शीश झुका कर लिया आशीर्वाद धर्म के “क्षमा” एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांतों से अत्यंत प्रभावित हूँ : सिंधिया
ग्वालियर 3 अगस्त!
संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज की शिष्या आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के नगर में चल रहे चातुर्मास में पूज्य माताजी के दर्शन करने हेतु केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साक्षी एंक्लेव स्थित विद्याधाम परिसर पहुंचे! जहां माताजी के चरणों शीश झुकाकर में श्रीफल अर्पित करते हुए आशीर्वाद लिया!
इस अवसर पर उन्होंने माताजी को बताया जैन धर्म के “क्षमा” एवं “जियो और जीने दो” के सिद्धांतों से अत्यंत प्रभावित हुआ हूँ, और इन दोनों सिद्धांतों का जीवन में पालन करने का पूरा प्रयास करता हूं!
सिंधिया ने बताया कि वह मात्र 5 वर्ष के थे तब से ही पूज्य पिताजी कैलाशवासी महाराज के साथ जैन संतों के दर्शन एवं जैन समाज की धार्मिक आयोजनों में भाग लेते रहे हैं!
चातुर्मास कमेटी ने किया सिंधिया का स्वागत

इस अवसर पर चतुर्मास कमेटी के संयोजक विजय कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष कुशल जैन, शरद बाकलीवाल, डिंपल जैन राजकुमार जैन बृजेश जैन, राजेश जैन, सौरभ जैन, दिनेश जैन, अजय जैन, राजेश जैन लाला ने सिंधिया जी को शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया!


नेमी कुमार की निकाली गई बिनोली यात्रा।
पूज्य माताजी के दीक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित 9 से 11 अगस्त तक तीन दिवसीय आराधना महोत्सव के तहत 9 अगस्त को नेमीकुमार की बारात निकाली जाएगी, उससे पूर्व तीन दिनों तक विभिन्न मंदिरों में बिनोली यात्रा निकाली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शनिवार को थाटीपुर स्थित गुलाबचंद की बगीची से नेमीकुमार की बिनोली यात्रा निकाली गई!
प्रातः 7:40 बजे से होगा शिविर तत्पश्चात 8:30 बजे से होंगे प्रवचन

चातुर्मास कमेटी के संयोजक विजय जैन और मीडिया प्रभारी ललित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूज्य माताजी के सानिध्य में रविवार को चातुर्मास स्थल पर प्रातः 7:40 से आत्मबोध शिविर, 8:30 बजे समयसार ग्रन्थ पर आधारित प्रवचन होगा, उससे पूर्व भगवान आदिनाथ स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा होगी।
ललित जैन भारती ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
