-टीम जीवनदाता बन रही मददगार, डोनर्स का समर्पण उत्कृष्ट जरूरतमंद मरीज को समय रहते उपलब्ध कराई एसडीपी।
कोटा.टीम जीवन दाता का सेवा समर्पण का अभियान निरंतर जारी है, एसडीपी और ब्लड डोनेशन के माध्यम से लोगों की निरंतर सेवा की जा रही है, ऐसे में गंभीर रोग से ग्रस्त चंद्रशेखर को ए पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता थी, ग्रामीण अंचल से आने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं समझ पा रहे थे, उनके परिजन निरंतर परेशान हो रहे थे,
ऐसे में लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक व टीम जीवनदाता के संरक्षक संयोजक भुवनेश गुप्ता से संपर्क किया तो काफी राहत मिली, उन्हें आश्वस्त किया गया कि ए पॉजिटिव एसडीपी की व्यवस्था हो जाएगी,
भुवनेश गुप्ता ने मैसेज वायरल किया, जैसे ही वर्धमान जैन ने मैसेज देखा तो ए पॉजिटिव एसडीपी डोनेशन की इच्छा जाहिर की, भामाशाह मंडी कारोबारी वर्धमान जैन निरंतर एसडीपी डोनेशन के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं,


वह शीघ्र ही अपना ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और उन्होंने एसडीपी डोनेट की, वह इससे पूर्व कई बार ब्लड डोनेशन कर चुके हैं।

वर्धमान जैन का कहना है कि जीवन में किसी के जीवन को बचाने के लिए काम आए तो उससे बड़ा पुण्य कर्म नहीं हो सकता, इसलिए हम सभी को हर संभव सेवा के मार्ग पर चलकर पुण्य प्राप्त करना चाहिए।
वर्धमान ने कोरोकाल में भी टीम के आयोजन से सैकड़ो मरीजो को प्लाज्मा उपलब्ध करवाने में अहम योगदान दिया था व भामाशाह मण्डी में आए ग्रामीण अंचल के लोगों को शिविर लगातार जागरूक कर रहे है । मानवसेवा में जैन का योगदान सराहनीय व प्रेरणादायक है ।



