भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व बेला पर विशाल वाहन रैली
जैन मिलन मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक 10 एवं सकल दिगंबर जैन समाज मकरोनिया के तत्वावधान में महावीर स्वामी के 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव की पूर्व वेला पर विशाल वाहन रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिवीर कमलेंद्र जैन वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जैन मिलन, वीर अशोक जैन पटवारी अध्यक्ष ट्रस्ट कमेटी, दानवीर गुलझारी लाल जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य द्वारा किया गया। सबसे पहले मुख्य अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र , तिलक लगाकर किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर एनक्लेव से प्रारंभ होकर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर कॉलोनी से होती हुई, श्री चंदा प्रभु दिगंबर जैन मंदिर आनंद नगर बजरिया चौराहा से होती हुई,श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंकुर एक्सटेंशन पहुंची जहां पर रैली का स्वागत किया गया। तत्पश्चात रैली गली नंबर 7 पर पहुंची जहां पर श्रीमती रीता जैन एवं उनके साथियों द्वारा फल व पानी बोतल वितरण एवं तिलक लगाकर रैली का स्वागत किया गया। रैली आगे बढ़ती हुई श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर नेहानगर पहुंची जहां पर ट्रस्ट कमेटी, महिला जैन मिलन एवं समाजजनों द्वारा स्वागत किया गया, फल वितरण कर पानी पिलाया गया रैली पारस विहार से होती हुई बटालियन रोड से आगे जाकर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीनदयाल नगर पहुंची जहां पर रैली का भव्य स्वागत किया गया
रैली मुख मार्ग से होती हुई मकरोनिया चौराहा पहुंची जहां पर समाज जनों द्वारा फल वितरण कर रैली का भव्य स्वागत किया गया रैली मकरोनिया से होती हुई सिविल लाइन से होती हुई कटरा पहुंची जहां पर सागर में मुख्य रैली में भाग लिया ।इस अवसर पर वीर सुरेश जैन अध्यक्ष ने बताया की रैली का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचना है, ताकि उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए भारत को विश्व गुरु के रूप में देखना चाहते हैं, रैली के मुख्य संयोजक वीर मनीष जैन विद्यार्थी एवं राजेश जैन प्राचार्य ने बताया रैली का मुख्य उद्देश्य जियो और जीने दो के सिद्धांतों का प्रचार- प्रसार के लिए आयोजन किया गया।
जिसमें सकल दिगंबर जैन समाज मकरोनिया एवं ट्रस्ट कमेटी का विशेष सहयोग रहा इस रैली में समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ-साथ जैन मिलन के सैकड़ो वीर एवं वीरांगनाओ ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथियों के अलावा वीर राजेश जैन प्राचार्य,वीर हेमचंद्र जैन वीर रविंद्र जैन,वीर निशिकांत सिंघई, वीर अरुण जैन, इंजी. महेश जैन राष्ट्रीय संयोजक, वीर डालचंद जैन राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,अतिवीर महेश जैन मुख्य संयोजक, वीर जिनेश जैन बहरोल, वीर संजय जैन शक्कर,वीर राकेश जैन छुल्ला वीर,राजेश मलैया, वीर शैलेंद्र कोठिया वीर राजेश जैन शिक्षक वीर मुकेश जैन डीएमओ डॉ. संदीप जैन, श्री पडेले जी, वीर कमलकांत जैन, वीर प्रोफेसर अमरचंद जैन, वीर एम सी जैन मडदेवरा, वीर सुनील जैन, वीर अनुराग गारमेंट्स, वीर प्रसून जैन वीर संदीप जैन, वीर वीरेंद्र प्रधान, वीर के सी जैन कुंडलपजैन, वीर आनंद जैन, वीर सुभाष जैन, वीर निलेश जैन वीर मनीष जैन, वीर दीपराज जैन आदेश मेडिकल, वीर कांतीश जैन, वीर राकेश चौधरी, वीर आर के जैन कृषि विस्तार अधिकारी,वीर अनिल सहारा, वीर मुकेश ऑटो पार्ट्स, वीर राजेश जैन परसोरिया, वीर नरेंद्र जैन कर्रापुर, वीर अमित जैन के साथ-साथ वीरांगना शिवानी जैन मुक्ता जैन रीता जैन रश्मि जैन संगीता जैन सीमा जैन किरण जैन शुभी जैन आदि मुख्य रूप से सम्मिलित थे कार्यक्रम के अंत में वीर रविंद्र जैन मंत्री एवं वीर मनीष जैन विद्यार्थी मुख्य संयोजक द्वारा सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया
मनीष विद्यार्थी सागर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


