सनावद में श्रद्धापूर्वक मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक

धर्म

सनावद में श्रद्धापूर्वक मनाया गया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक
सनावद:

जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव आज सनावद शहर में भक्तिभाव और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पोरवाड़ सहायक फंड ने सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा रही, जो प्रातः काल जैन मंदिर से आरंभ हुई। शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़रती हुई यह शोभायात्रा वापस जैन मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान सनावद के जैन समाज के सदस्यों ने भगवान महावीर की भक्तिमय आरती गाई। इसके पश्चात, भगवान महावीर का अभिषेक किया गया और उपस्थित समाजजनों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर जैन संत पूज्य सागर जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने शोभायात्रा को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया। उन्होंने महावीर जयंती के महत्व पर अपने प्रवचन दिए और भगवान महावीर की शिक्षाओं – जिनमें अहिंसा, सत्य और आत्म-संयम प्रमुख हैं – पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। समाजजनों को इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का आशीर्वाद दिया।
पोरवाड़ सहायक फंड ने इस सफल आयोजन के लिए सनावद जैन समाज को साधुवाद दिया और कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

   
 संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *