**रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के नए पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन ***मनीष जैन पुनः अध्यक्ष और रिज़वी सचिव बने **
धामनोद//निप्र)
रोटरी मंडल 3040 के अंतर्गत आने वाले क्लब रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के नए सत्र2026=27 के नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वानुमति से कर लिया गया है ,रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी विगत 13 वर्षों से समाज सेवा, शिक्षा और अन्य गतिविधियों को आयोजित करता रहा है और बड़वानी शहर के एक अलग ही पहचान रखता है, क्लब द्वारा गत सत्र में भी कई उत्कृष्ट कार्य किए है ,क्लब का नया सत्र जुलाई माह में प्रारंभ होता है इसी तारतम्य में क्लब के नए सत्र के पदाधिकारियों का चयन सर्व सहमति से कर लिया गया है जिसमें पूर्व अध्यक्ष एवं संस्थापक सचिव रोटेरियन मनीष जैन को पुनः क्लब का अध्यक्ष और मानद सचिव के पद पर रोटेरियन बुरहानी रिज़वी को मनोनीत किया गया है, एवं रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय को मंडल के प्रतिष्ठित पद सहायक मंडलाध्यक्ष के पद पर मंडलाध्यक्ष रोटेरियन संस्कार कोठारी द्वारा मनोनीत किया गया है।
नव गठित पदाधिकारियों ने बताया कि इस नए सत्र में क्लब द्वारा सामाजिक,शैक्षणिक,स्वास्थ्य,पर्यावरण खेलकूद से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करेगा साथ ही रोटरी के संदेश को और सेवा को जन जन तक पहुंचाने की कार्य करेगा साथ ही स्थाई प्रोजेक्ट के लिए भी क्लब प्रयास रत है ,गत वर्षों में रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने कई उत्कृष्ट सेवा कार्य किए है जिसको की मंडल के पदाधिकारियों द्वारा और मध्य प्रदेश शासन,प्रशासन द्वारा भी सराहा गया और सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया गया है,

पदाधिकारियों के इस मनोनयन पर मंडल के पदाधिकारियों रोटेरियन सुशील मल्होत्रा मंडलाध्यक्ष, रोटेरियन संस्कार कोठारी ,नवीन मंडलाध्यक्ष,पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन गजेंद्र नारंग,रोटेरियन नितिन डफरिया,रोटेरियन नरेंद्र जैन,रोटेरियन जिनेन्द्र जैन, रोटेरियन अनीश मालिक,रोटेरियन मुकेश साहू,रोटेरियन मनीष छाबड़ा,रोटेरियन अरुण वर्मा,रोटेरियन गौरव तायल,और क्लब सदस्यों द्वारा बधाई दी
