णमोकार दिवस में एक आयोजन ऐसा भी*कोई भी इस श्रृंखला से ना टूटे, जो नही जा पा रहा, वो हमसे जुडे

धर्म

णमोकार दिवस में एक आयोजन ऐसा भी*कोई भी इस श्रृंखला से ना टूटे, जो नही जा पा रहा, वो हमसे जुडे
मुंबई
विश्व नवकार दिवस पूरे विश्व में बडे उत्साह के साथ मनाया गया। लाखों लोगों ने अपना समर्पण दिखाया , देश के हजारों शहरों में इसका आयोजन हुआ। लगभग हर जैन इसमें सम्मिलित भी हुआ।

 

लेकिन अनेक जैन भाई ऐसे थे जो किसी कारणवश, शारीरिक अस्वस्थता के चलते या प्रवास के वजह से इस महाआयोजन में सम्मलित नही हो पा रहे थे। उन्हे भी इस श्रृंखला से जोडना चाहिये इसी भावना से प.पू. आचार्य श्री देवनन्दिजी गुरुदेव के मार्गदर्शन में श्री दि. जैन ग्लोबल महासभा ने अनोखा आयोजन किया।

जूम चैनल के माध्यम से पूरे देश के ऐसे 1000 से भी ज्यादा लोगों को जोडा गया जो घर बैठे नवकार महामंत्र जाप कर सके। इसमें स्वयं आचार्य श्री देवनन्दिजी गुरुदेव, संघस्थ साधू, आचार्य नविननंदीजी गुरुदेव सहित अनेक साधूओं ने सम्मिलित होकर अपने मुखारविंद से महामंत्र जाप किये। साथ ही हर व्यक्ति को एक एक करके जूम पर महामंत्र बोलने का मौका भी दिया गया।

 

उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गये थे। उन्हें घर बैठे यह लाभ मिला इसभी ने इस आयोजन की प्रशंसा की।
पारस जैन लोहाडे से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *