आज फागी कस्बे में आचार्य 108चन्द्रसागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 चिन्मय मति माताजी स संघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

Uncategorized धर्म

आज फागी कस्बे में आचार्य 108चन्द्रसागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 चिन्मय मति माताजी स संघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

फागी/
आज फागी कस्बे में आचार्य 108 चंद्र सागर जी महाराज की सुयोग्य शिष्या आर्यिका 105 चिन्मयमति माताजी, चेतन मति माताजी स संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि उक्त संघ हस्तिनापुर से तिजारा, सिकंदरा, दौसा ,चाकसू , माधोराजपुरा होता हुआ आज फागी कस्बे में पहुंचा, जहां पर कस्बे की सीमा पर फागी जैन समाज ने बैंड बाजों द्वारा संघ की भव्य आगवानी की, तथा आर्यिका संघ को नगर भ्रमण कराते हुए जयकारों के साथ पार्श्वनाथ जैन मंदिर के संत भवन में पाद प्रक्षालन कर आरती करके ठहराया गया। इससे पूर्व पहिले से संत भवन में विराजमान आर्यिका विशुद्ध मति माताजी के संघ की शिष्या 105विशेषमति माताजी का भव्य मिलन हुआ। उक्त समय सुभाष बाकलीवाल , पवन वैद, धन कुमार चंवरीवाल, अशोक कागला, जिनेंद्र चंवरीवाल, महिला मंडल की उमा कागला, विमला पांड्या, कांता सर्राफ, जया चंवरिया, रिंकू का कागला सभी माधोराजपुरा से तथा प्रसिद्ध समाजसेवी सोहन लाल झंडा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर प्रसाद झंडा, बाबूलाल पहाड़िया, भागचंद कासलीवाल, त्रिलोक पीपलू,कमल झंडा, तथा राजेंद्र कुमार चौधरी सभी साथ साथ थे।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *