परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू बढ़ा रही है धर्म की प्रभावना ईश्वर दर्पण के समान है उस पर कालिख नहीं उसमें कालिख अवश्य दिखती है उस कालिख को हमें अपने आचरण और साधना से हटानी पड़ेगी आर्यिका विज्ञाश्री

धर्म

परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू बढ़ा रही है धर्म की प्रभावना

ईश्वर दर्पण के समान है उस पर कालिख नहीं उसमें कालिख अवश्य दिखती है उस कालिख को हमें अपने आचरण और साधना से हटानी पड़ेगी आर्यिका विज्ञाश्री

 

जयपुर/

परम पूज्य भारत गौरव आर्यिका रत्न 105 विज्ञाश्री माताजी के पावन सानिध्य में चाकसू बालवाड़ी दिगम्बर जैन मंदिर में अभिषेक शांतिधारा बाद अष्टद्रव्यों से पूजा हुई जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि बाद में आर्यिका श्री ने अपने प्रवचन श्रृद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईश्वर दर्पण के समान है उस पर कालिख नही है उसमे कालिख दिखती अवश्य है कालिख हमे अपने आचरण और साधना से स्वयं हटानी पड़ेंगी ईश्वर से यदि हम अपने चेहरे पर लगी हुई कालिख को हटाने की आशा करते हैं तो ये तो ईश्वर के साथ अन्याय है जैसे दर्पण से ये अपेक्षा रखना कि वो हमारे चेहरे पर लगी कालिख दिखाएगा और साथ में वो कालिख पोंछने का इन्तजाम भी करेगा , ठीक ऐसा ही है , ईश्वर से अपेक्षा रखना की वो हमारी अपनी कमियों को हमारी अच्छाइयों और बुराइयों को दिखाने के साथ उनकी व्यवस्था भी देगा व्यवस्था देना उसका काम नही है उसके माध्यम से व्यवस्थित हो जाना ये हमारा अपना दायित्व है।

गोधा ने अवगत कराया कि आगामी 2-3 अप्रैल को पूज्य गुरु मां के ससंघ सानिध्य में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बालवाडी़ चाकसू में भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है साथ ही साथ भव्य शिखर कलशारोहण महोत्सव का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में सभी श्रावक को आमंत्रित किया गया है।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *