विश्व कल्याण एवम शांति के लिए आयोजित होगा नवकार महामंत्र का आयोजन*

धर्म

*विश्व कल्याण एवम शांति के लिए आयोजित होगा नवकार महामंत्र का आयोजन*

 रामगंजमंडी
आगामी महावीर जयंती के पूर्व दिवस पर 9 अप्रैल 2025 को विश्व के 108 देश में 6000 से अधिक उपासरे, देरासर, मंदिर व स्थानक व सार्वजनिक स्थानों पर जैन धर्म के नमोकार महामंत्र का 1 साथ जाप करके जीतो चेप्टर के माध्यम से मनाया जाना हैं।

 

 

जैन धर्म मानवता का धर्म हैं जो हर प्राणी व जीव मात्र के कल्याण के लिए सोचता है,पूरे विश्व में शांति व सामंजस हो इसलिए विश्व नवकार महामंत्र दिवस के रूप में आयोजन कर मनाया जा रहा है।
नवकार महामंत्र गुण प्रधान है ना कि धर्म या व्यक्ति प्रधान, जन चेतना के लिए नवकार कलश रथ यात्रा संपूर्ण राजस्थान प्रदेश में जीतो के माध्यम से पहुंच रही हैं,इसी क्रम में आज रामगंजमंडी जैन समाज के मध्य नवकार कलश यात्रा आई हैं जिसका यहां पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाजार नंबर एक रामगंज मंडी में पूजन अर्चन कर स्वागत किया

  संजय पतीरा नें बताया कि इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज के संरक्षक अजीत सेठी, रमेश विनायका, श्वेतांबर जैन समाज से मंगल डांगी, प्रकाश धारीवाल,संजय पतीरा,अभिषेक डांगी, विकास श्रीमान,अंशुल मेहता, प्रदीप शाह,प्रशांत भैय्या, राकेश जैन, संदीप मेहता, महेश कटारिया, जितेंद्र वेद,अभिषेक लुहाड़िया, अशोक चंडालिया, राकेश बाकलीवाल अशोक हरसोरा,नितिन सबद्रा, संदीप गुप्ता, सुनील जैन,देवांश धाबला आदि सकल जैन समाज के श्रावक वर्ग द्वारा कलश यात्रा का स्वागत पूजन अर्चन किया।

 


आगे रथ चाँदखेड़ी के लिए रवाना हुवा.
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *