जामडो़ली मे भारत गौरव गणिनीआर्यिका विशुद्ध मति माताजी का हुआ मंगल प्रवेश
जामडो़ली
झिलाय : जामडो़ली जैन समाज के सानिध्य में आचार्य निर्मल सागर महाराज की शिष्या भारत गौरव गणिनी आर्यिका105 विशुद्ध मति माताजी एवं पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञ मति माताजी ससंघ का गाजेबाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि आर्यिका माताजी का 9 पिच्छी संघ सहित निवाई से श्री महावीर जी के लिए विहार हुआ, रविवार को गौशाला किवाडा़ से मंगल विहार करके करीरिया होते हुए जामडो़ली पहुंचे। जहाँ पदमचंद जैन, सुरेश जैन, मूलचन्द जैन, महेन्द्र सारसोप, दिनेश चंवरिया, धर्म चन्द, नेहरू, विमल सोगानी, कमलचंद जैन, नरेश हतौना, शशी सोगानी, पिंकी कठमाणा, ललिता कठमाणा ने आर्यिका माताजी की चरण प्रक्षालन कर अगवानी की।
जौंला ने बताया कि आर्यिका माताजी करीरिया जामडो़ली रवासा बौंली गंगापुर होते हुए श्री महावीर जी पहुंचेगी। इस दौरान आर्यिका विशुद्ध मति माताजी की आहार चर्या जामडो़ली मे की गई। जौंला ने बताया कि आर्यिका संघ द्वारा विहार मार्ग मे जगह जगह धर्म प्रभावना हो रही हैं। दिनांक 28 मार्च की आहार चर्या सोगानी कोलेज रवासा मे सम्पन्न हुई। सांयकाल चौधरियों की धर्मशाला मंडी के पास (बोंली)मे रात्रि विश्राम होगा।
दिनांक 29 मार्च को सुबह विहार कर 9 किलोमीटर कोडा़ई पहुचेंगी।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
