आर्यिका दृढमतिमाताजी,ब्रह्मचारिणी सविता दीदी और ब्रह्मचारिणी अनीता दीदी के गृहस्थ जीवन के पिता 94 वर्षीय गुलाबचंद जैन पटना वालों की समाधि भाग्योदय तीर्थ में अजीत सागर महाराज सानिध्य में संपन्न हुई

धर्म

आर्यिका दृढमतिमाताजी,ब्रह्मचारिणी सविता दीदी और ब्रह्मचारिणी अनीता दीदी के गृहस्थ जीवन के पिता 94 वर्षीय गुलाबचंद जैन पटना वालों की समाधि भाग्योदय तीर्थ में अजीत सागर महाराज सानिध्य में संपन्न हुई
सागर
आर्यिका105 दृढमति माताजी, ब्रह्मचारिणी सविता दीदी और ब्रह्मचारिणी अनीता दीदी के गृहस्थ जीवन के पिता 94 वर्षीय *गुलाबचंद जैन पटना वालों* की भाग्योदय तीर्थ के संत भवन में 26 दिन की सल्लेखना के बाद समाधि पूर्वक मरण हो गया वे 94 वर्ष के थे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से आदेश से 30 जुलाई 2023 रविवार को मुनि श्री अजितसागर महाराज ने 10 प्रतिमाओं के व्रत दिये थे। उनका नाम परिवर्तन कर भव्यक्षपक आसन्नसागर रखा गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

14 जुलाई से उनकी सल्लेखना चल रही थी। सिर्फ दो गिलास जल लेकर के धर्म ध्यान किया। 7 अगस्त को सुबह से उन्होंने स्वयं जल का भी त्याग कर दिया। पूरे मुनिसंघ ने उनकी सल्लेखना समाधि में धर्म आराधना कराई। उनकी पत्नी श्रीमती सुशीला बाई 90 वर्ष की है। तीन पुत्र अशोक जैन, विनोद जैन और प्रमोद जैन है।8 अगस्त को सुबह 6:15 बजे डोला यात्रा भाग्योदय तीर्थ से निकाली जाएगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *