आर्यिका पवित्रमति माताजी सन्निध्य में मनाया गया आचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण

Uncategorized

आर्यिका पवित्रमति माताजी सन्निध्य में मनाया गया आचार्य विद्यासागर महाराज का आचार्य पदारोहण

नौगामा
कस्बे में आचार्य विद्यासागर जी का पदारोहण दिवस रविवार को बड़े हर्षौल्लास के साथ साथ मनाया गया। नसिया में टोको और गुफाओं की वंदना की ।

प्रवक्ता सुरेश गांधी ने बताया कि सर्वतोभद्र विधान के आठवें दिन प्रातः आदिनाथ मंदिर समवशरण मंदिर में विशेष शांति धारा अभिषेक के बाद सर्वतोभद्र विधान पंडाल में विराजमान का का अभिषेक शांति धारा परम पूज्य पवित्रमति माताजी के सानिध्य में पंचोरी जयेश कन्हैयालाल नानावटी श्रीपाल बदामीलाल ओर सोधर्म इंद्र कुबेर इंद्र ईशान इंद्र भरत चक्रवर्ती के द्वारा अभिषेक किया गया। ब्रह्मचारी अनिल भैया पंडित रमेशचंद्र गांधी वीणा दीदी प्रियंका दीदी के सानिध्य में नंदीश्वर नव देवता पूजन के दौरान सर्वतोभद्र विधान में बड़े भक्ति भाव से गीतकार राजेश जैन के मधुर स्वर लहरियो में गरबा नृत्य करते हुए विधान पूजन कर अर्घ्य चढ़ाए गए।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज के आचार्य पदारोहण दिवस पर महिला मंडल बालिका मंडल नव देवताओं द्वारा अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर बड़े भक्ति भाव से पूजन की गई । इस अवसर पर पवित्रमति माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि आज गुरुवर की महिमा है की संपूर्ण भारत वर्ष में गौशालाएं प्रतिभास्थली भाग्ययोदय गुरुवर की देन है आज ऐसा शुभ अवसर है कि हमको उनका पदारोहण समारोह मनाने का अवसर मिल रहा है । दोपहर में नंदीश्वर विधान के बाद शाम को महा आरती का सौभाग्य पिंडारमिया प्रतीक रमण लाल कचराजी को मिला। वे घर से बैंड बाजो के साथ घोड़ा बग्गी मैं बैठकर आरती के थाल सजा कर पंडाल पहुंचे । जहां बड़े भक्ति भाव से झूमते हुए आरती उतारी गई।

ब्रह्मचारी अनिल भैया का आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी के जीवनी पर मंगल प्रवचन हुआ । इसके बाद प्रश्न मंच द्वारा विजेताओं को पुरस्कार दिया गया । इस अवसर चातुर्मास समिति अध्यक्ष निलेश जैन राजेंद्र गांधी ने बताया कि आज प्रातः बड़ोदिया नगर में विराजमान माताजी का मंगल प्रवेश नौगामा नगर में होगा। दोपहर में पीछी परिवर्तन एवं सम्मान समारोह प का कार्यक्रम होगा । 19 नवंबर को विश्व शांति महायज्ञ एवं विशाल शोभा यात्रा एवं मंगल कलश प्राप्त करने वाले स्थापना करने वाले धर्म प्रेमी बंधुओ घर मंत्र उच्चारण के साथ मंगल कलश स्थापित किए जाएंगे । म सुरेशचंद्र गांधी से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *