निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर महाराज के द्वारा 10000 बच्चों का होगा मौजी बंधन संस्कार 17 को

Uncategorized

निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधा सागर महाराज के द्वारा 10000 बच्चों का होगा मौजी बंधन संस्कार 17 को
सागर
आचार्य भगवंत आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के 52 वें आचार्य पदारोहण दिवस पर नवाचार्य 108 श्री समय सागर जी के आशीर्वाद एवम निर्यापक श्रमण पूज्य मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में आगम के अनुरूप मौजी बंधन संस्कार इतिहास में पहली बार सागर नगर में मुनिश्री के सानिध्य में 8 वर्ष से लेकर अविवाहित बंधुओं का मौजी बंधन संस्कार होगा। जिसमें भारत देश की संस्कार और संस्कृति की पूर्णता नजर आएगी।

 

ऐसा आयोजन पहली बार भाग्योदय तीर्थ परिसर होने जा रहा है।सागर में होने जा रहा आयोजन विश्व का सबसे बड़ा आयोजन है ।जिसमें लगभग पूरे भारतवर्ष से 10000 से अधिक बच्चों एवं लोगों का यह संस्कार होगा।

इसमें संस्कार करवाने वाले सभी बच्चों का पहले मुंडन संस्कार होगा उसके बाद मुनि श्री द्वारा सभी को संस्कारित किया जाएगा सभी बच्चों का जो जिस मंदिर के पास रहते हैं वहीं पर उनका मुंडन संस्कार होगा उनको हल्दी और मेहंदी लगाकर कार्यक्रम स्थल भाग्योदय तीर्थ लेकर परिवार के लोग करीब 1:00 बजे लेकर आएंगे एवं पूरा समाज इसमें सम्मिलित होगा।

 

इतिहास में ऐसे संस्कारों की परंपरा अनादि काल से हो रही थी जगत पूज्य का ऐसा आशीर्वाद है कि पूरे विश्व में आज मौजी बंधन की चर्चा है। जो भी उनके हाथों से संस्कारित होंगे वे अवश्य पुण्यशाली होगे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *