आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में पक्षी घर का हुआ लोकार्पण असहाय,असुरक्षित के लिए सबसे पहले सोचना वाला ही मनुष्य हैं प्रज्ञासागर महाराज

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में पक्षी घर का हुआ लोकार्पण असहाय,असुरक्षित के लिए सबसे पहले सोचना वाला ही मनुष्य हैं प्रज्ञासागर महाराज
झालरापाटन।।

17 नवंबर 2024 रविवार को सकल दिगम्बर जैन समाज एवं नगरपालिका झालरापाटन के तत्वाधान में स्थानीय चौपाटी के नजदीक पक्षी घर का लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ।। लोकार्पण समारोह में आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए कल्पतरु पार्श्वनाथ धाम प्रणेता 108 आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने कहा कि इस सृष्टि में अनंत जीव हैं जिसमे मनुष्य निराला प्राणी हैं।मनुष्य अपने लिए ही नही अपनो के लिए भी सोचता हैं।मनुष्य, असहाय,असुरक्षित के लिए सबसे पहले सोचना वाला ही मनुष्य हैं।। पशु पक्षियों की भी अपन जिंदगी होती हैं।सुबह होते ही भोजन की तलाश में निकल जाते हैं और जितना मिले उतना खाकर शाम को घोसलों की ओर प्रस्थान कर जाते हैं।जिन्हें सिर्फ पेट की चिंता होती हैं,वह पशु पक्षी होता हैं परन्तु जिन्हें दुसरो की परवाह होती हैं,वह मनुष्य होता हैं।मनुष्य स्वयं भूखा रहकर दूसरों की भूख मिटाते हैं वह मनुष्य कहलाता हैं। खाना, पीना,मौज मस्ती यह पशुव्रत जिंदगी हैं।भारतीय संस्कृति एवं दर्शन में मनुष्य बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पहले व्यवस्था करता हैं।।

अहिंसा को अपनाकर धर्म का मार्ग प्रशस्त करे प्रज्ञासागर जी महाराज ने कहा कि एक व्यक्ति यह ठान ले कि सिर्फ एक व्यक्ति को शाकाहारी बनाना हैं तो सारा संसार अहिंसावादी हो सकता हैं।।

पालिका के कार्यों की सराहना

आचार्य 108 प्रज्ञासागर जी महाराज ने कहा कि बेजुबान पशुओं के लिए गौशाला, नंदीशाला,पक्षीघर का निर्माण शीघ्रता से करवाकर बेजुबान पशु पक्षियों के लिए मन में दया,करुणा एवं प्रेम का भाव हैं।इसलिए यह संभव हो पाया हैं।पालिका द्वारा किए गए कार्यों से नगर में अच्छा संदेश हैं।। पक्षियों की रक्षा मनुष्य का धर्म उन्होंने जीव हत्या पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संसार में कुछ जीव दया के लिए पक्षियों के लिए घर बना रहे हैं और कुछ पक्षियों को जाल में फसा रहे हैं।कुछ मारने वाले तो कुछ बचाने वाले हैं।। भूमि विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र डांगी ने कहा कि जो कार्य हथियारों से संभव नही हैं वह अहिंसा के बलबूते किया जा सकता हैं।।

नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा मनीष चाँदवाड ने कहा कि महाराज जी के चातुर्मास से नगर में विकास की धारा बहने लगी हैं।महाराज की प्रेरणा से चारों ओर खुशहाली महक रही हैं।एक विशाल तीर्थ कल्पतरु पार्श्वनाथ धाम,अहिंसा सर्किल ,पक्षीघर जैसे कार्य हुए।।

जीवन पर्यंत शाकाहारी रहने का लिया संकल्प

भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष महेश बटवानी, पूर्व पार्षद बालचंद मेघवाल ने आचार्य प्रज्ञा सागर जी की प्रेरणा से जीवन पर्यन्त शाकाहारी रहने का संकल्प लिया।। 2500 पक्षियों को आश्रय मिलेगा मनीष चाँदवाड ने बताया कि 7 मंजिला पक्षीघर से 2500 पक्षियों को आश्रय मिलेगा और इसकी लागत 10 लाख रुपये आयी हैं।इसके पश्चात महाराज श्री द्वारा स्वास्तिक बनाकर पक्षी घर का अनावरण किया।। जीव दया की महत्ता बताई बड़ोदा निवासी रूपेन हुमड ने जीव दया का महत्व बताया और नगरपालिका प्रशासन व दिगम्बर जैन समाज का आभार व्यक्त किया।।

ये भी रहे मौजूद

भारत विकास परिषद अध्यक्ष पवन शर्मा,सचिव जगदीश गुप्ता,पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष विजय मेहता,कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष योगेश झड़िया,भा ज पा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सेठी, दीपक शर्मा,पोरवाल समाज अध्यक्ष जगदीश गुप्ता,मुकेश चेलावत,खाद्य एवं तिलहन व्यापार संघ सचिव विजय मुंदड़ा, पार्षद महेश शर्मा,अर्जुन यादव,अंशु गुप्ता,अजय कुशवाह,पंकज वैष्णव,हुकुम प्रजापति,बालचंद मेघवाल,मुन्ना गुर्जर,नितेश परमार,मधुसूदन शर्मा,अशोक पालीवाल,सुनील घाटिया,अजय घाटिया, पदम अग्रवाल,ओम माहेश्वरी सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद थे।। कार्यक्रम का संचालन यशोवर्धन बाकलीवाल ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *