95 वर्षीय मुनि श्री धैर्य सागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि प्रज्ञा श्रमण अमित सागर महाराज के चरणों में हुई।
फिरोजाबाद
प्रज्ञा श्रमण गुरुवर अमित सागर जी महाराज के संघस्थ मुनि श्री धैर्य सागर जी महाराज की समाधि हुई।
एक परिचय
मोहनपुरा उदयपुर के चित्तोड़ा समाज के गौरव आचार्य श्री अभिनंदन सागर जी महाराज के प्रथम शिष्य थे । 2018 बाहुबली मस्तकाभिषेक से अमित सागर जी महाराज के संघ में हैं । उम्र करीब 95 वर्ष थी साधु का लक्ष्य होता है की जीवन के अंतिम समय में संलेखनापूर्वक समाधि हो


हर किसी को यह कामना करनी चाहिए



इतना तो कर दो स्वामी जब प्राण तन से निकले होवे समाधि पुरी मैं भावना यह भाऊ
देहांत के समय में तुमको ना भूल पाऊं।
शत्रु अगर हो कोई संतुष्ट उसको कर दूं
परिवार मित्र जनसे सबसे क्षमा कराऊं
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
