गौरझामर की बिटिया अनीशा जैन बनी डीएसपी पहले ही अटेम्प्ट में डीएसपी बनी अनीशा

धर्म

गौरझामर की बिटिया अनीशा जैन बनी डीएसपी पहले ही अटेम्प्ट में डीएसपी बनी अनीशा
सागर /

गौरझामर निवासी संजय जैन घुरा की सुपुत्री सुश्री अनीशा जैन का चयन मध्यप्रदेश पीएससी 2019 की परीक्षा में डीएसपी पद के लिए चयन हो गया है।

 

 

एक परिचय अनीशा जैन
11 फरवरी 97 को जन्मी अनीशा ने कंप्यूटर साइंस से बीई की और पीएसी की तैयारी में जुट गई।उनके पिताजी किराना व्यवसाई हैं। और गौरझामर में व्यापार करते हैं उनके दादाजी रिटायर्ड शिक्षक हैं।


जानकारी देते हुए अनीशा ने बताया कि उनके दोनों भाई भी पीएसी की तैयारी कर रहे हैं उनका पहला सपना डीएसपी बनना था वह उन्होंने पा लिया। हालांकि 8 जनवरी 2024 को उनका पीएससी में मेंस का एग्जाम है वह इंदौर में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस बार वे डिप्टी कलेक्टर बन सकती हैं उनके चयन पर गौरझामर में हर्ष व्याप्त है। व सम्पूर्ण जैन समाज में हर्ष है।

 

 

नारी सशक्तिकरण का अद्भुत उदाहरण
अनीशा जैन ने यह साबित कर दिखाया कि बेटियां बेटों से कम नहीं है। समाज के सामने एक आदर्श स्थापित किया है। अनीशा जैन नारी सशक्तिकरण का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
उन्हे उन्हें मैं अपनी ओर से भी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *