21 वर्ष पूर्व यहाँ वीरान था आपने जंगल में मंगल कर दिया वसुंधरा राजे
चाँदखेडी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया , सांसद दुष्यंत सिंह,पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल, विधायक नरेन्द्र नागर, गोविन्द रानपुरिया सहित पार्टी के अन्य सभी नेताओ ने पधारकर मुनि श्री सुधासागर
महाराज ससंघ का आशीष लिया। अपने उदबोधन में राजे ने कहा गुरूदेव 21 वर्ष पूर्व यहा वीरान जंगल था। आज आपने इसमे मंगल ही मंगल कर दिया। यहा का कायाकल्प कर दिया।
G
साथ ही मुनि श्री सुधासागर महाराज ने उनसे कहा जहा सामाजिक, राजनैतिक एवं धर्मं का त्रिवेणी संगम होता है वहा मंगल ही मंगल होता है। आप शुरू से गुरू चरणों से जुडे हो। आपने सन 1992 मे अशोकनगर मे आप अपनी माँ राजमाता विजयाराजे जी के साथ पूरे पंचकल्याण रुके थे। जब मै राजस्थान मे आया उसी वक्त आप भी राजस्थान मे पधारे। महाराज श्री ने राजे एवं सभी श्रृद्धालुओ से कहा कि कभी भी नया कार्य शुरू करने से पहले एक श्रीफल बडे बाबा के चढवा दो निश्चित सफलता मिलेगी।
तत्पश्चात राजे ने चांदखेडी मे नवनिर्मित कीर्ति स्तंभ एवं चांदखेडी की बनी शान 32 फुट उंचे मैसूर की बैजोड लकडी से बने द्वार का लोकार्पण किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
