दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति साहूनगर के द्विवर्षीय चुनाव निर्विरोध सम्पन्न

धर्म
  1. दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति साहूनगर के द्विवर्षीय चुनाव निर्विरोध सम्पन्न*

    दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति साहूनगर के द्विवर्षीय चुनाव 19 दिसंबर,रविवार को मंदिर परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुए।
    सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी पूरणमल अग्रवाल व सहायक चुनाव अधिकारी मनोज जैन पोरवाल ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।
    चुनाव में नीलकमल जैन पुरवाल अध्यक्ष,सरला जैन एडवोकेट उपाध्यक्ष, सुरेंद्र जैन पल्लीवाल मंत्री,अभय जैन अग्रवाल सहमंत्री,रमेश चंद जैन श्रीमाल कोषाध्यक्ष,मुरारीलाल जैन,रविन्द्र जैन श्रीमाल व कमल बाकलीवाल को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
    निर्वाचन प्रक्रिया उपरांत चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को भगवान पार्श्वनाथ की वेदी के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की घोषणा की।
    वहीं इस अवसर पर उपस्थित मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष कमलेश जैन पल्लीवाल,अशोक जैन श्रीमाल,पदमचंद बिलाला,अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा परिषद के जिलाध्यक्ष हरसीलाल जैन श्रीमाल व श्राविका सुनीता जैन पल्लीवाल सहित समाज के गणमान्य लोगों ने चुने गए पदाधिकारियों व सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *