आचार्य श्री आर्जव सागर महाराज संघ की नागदा नगर आगमन पर पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर सहित कई गणमान्य अतिथियों ने की मंगल आगवानी
नागदा ।
नगर मे दिगम्बराचार्य 108आर्जव सागर जी महाराज ससंघ का मंगल प्रवेश हुआ अध्यात्म योगी आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज ससंघ (6 पिच्छी) का भव्य मंगल प्रवेश नागदा नगर में हुआ।
आचार्य संघ का मंगल प्रवेश बेंड बाजे के साथ कोटा फाटक ब्रीज से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए दिगम्बर जैन मंदिर पर समाप्त हुआ। तत्पश्चात् आचार्य श्री की प्रवचन सभा मंदिर जी में आयोजित की गई। आचार्यसंघ की अगवानी मे श्री राजेश धाकड़ ( भाजपा जिलाध्यक्ष,ग्रामीण), श्री बसंत मालपानी (अध्यक्ष, वैश्य महासभा नागदा) व श्री दिलीप गुर्जर (पूर्व विधायक) ने उपस्थित रहकर आचार्य संघ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
आचार्य श्री ने संयमित जीवन जीने के सूत्र एवं सिद्धांत बताएं
आचार्य श्री ने अपने प्रवचनांश मे जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतो पर प्रकाश डाला व व्यवस्थित एवं संयमित जीवन जीने के सूत्र प्रदान किये।मंगलाचरण की प्रस्तुति श्रीमती अक्षता लुहाड़िया द्वारा दी गई।
आचार्य श्री के व्यक्तित्व पर एक नजर
आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज ने अब तक अनेक साहित्यिक, आध्यात्मिक एवं प्रेरक कृतियों की रचना की है, जिनमें तीर्थंकर काव्य, आगम अनुयोग, जैनागम संस्कृति, सम्यक ध्यान शतक तथा सदाचार स्मृति काव्य विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। उनके ग्रंथों ने जैन दर्शन के गूढ़ सिद्धांतों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर आमजन में नई चेतना का संचार किया है।





यह रहे मौजूद
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री सुनील जैन, प्रेमचंद शाह, सचिव श्री मुकेश लुहाड़िया, श्री शरद जैन, श्री राजेश जी जैन(कंपाउंडर) व सकल जैन समाज नागदा ने उपस्थित रहकर आचार्य संघ के दर्शन कर धर्म लाभ लिया व कार्यक्रम को सफल बनाया।
संघस्थ ऋषिका दीदी से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


