ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं,
हम क्या करें,एक शाम भगवान महावीर के नाम,जैन भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु,
निवाई। जैन सोशल ग्रुप प्रज्ञा एवं दिगम्बर जैन समाज के श्रद्धालुओं द्वारा जैन भजन संध्या आयोजित की गई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भजन संध्या प्रांगण को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया।
जिसमें भगवान महावीर की विधुत उपकरणों से आकर्षक झांकी सजाई गई। कार्यक्रम संयोजक विमल जौंला ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ जैन समाज के सुरेशचन्द, महेन्द्र कुमार, संजय कुमार सुनील कुमार अनिल कुमार टोनी भाणजा व गणेश गोयल परिवार द्वारा भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलित किया।
कार्यक्रम का मंगलाचरण शकुंतला भाणजा, रेणू भाणजा, कविता भाणजा राजूल जैन सपना भाणजा व सरिता गोयल ने किया। भजन संध्या से पूर्व आयोजन समिति द्वारा गायिका दिशी जैन बांसवाडा, गायक महेश दरगड़, गायक विमल जौंला, गायक अजीत काला एवं गायक विमल सोगानी का केलाशचंद, ताराचंद, प्रेमचंद, विष्णुकुमार, राजेन्द्र कुमार रमेश बोहरा, कांग्रेस नेता राजेश गुरुजी, अमित कटारिया हितेश छाबड़ा, दिलीप भाणजा, मनोज पाटनी, राकेश संघी, कमलेश खंडेलवाल, हेमंत चंवरिया पवन बोहरा व संजय कावट ने राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया। भजन संध्या की शुरुआत मुख्य गायक कलाकार गायिका सुश्री दिशी जैन एण्ड पार्टी बांसवाड़ा एवं अन्तर्मना म्यूजिकल ग्रुप ने णमोकार महामंत्र एवं भगवान महावीर की वन्दना से शुरुआत की। गायिका दिशी जैन एवं गायक महेश दरगड़ ने णमोकार मंत्र है प्यारा भजन के साथ शुरुआत की जिसमें श्रद्धालुओं ने तालियां बटोरी। इसी प्रकार मैं तो अपने बाबा के धाम चली रे, मेरे महावीर झूले पलना, ये दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं, मेरे बाबा तेरी नोकरी, जब से प्रभु दर्श मिला सहित कई भजनों प्रस्तुतियां दी जिस पर श्रद्धालु झूम उठे एवं जमकर भक्ति नृत्य किया। गायक महेश दरगड़ ने करुणा के भण्डार हमारे महावीरा सहित कई राजस्थानी धूमर भक्ति के साथ भगवान महावीर के भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या का दौर देर रात तक चला जिसमें भगवान महावीर के एक से बढक़र एक गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम मे महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने सामुहिक नृत्य किया। कार्यक्रम का संचालन विमल पाटनी जौंला एवं पवन बोहरा ने किया। भजन संध्या में भाणजा परिवार ने सभी महिलाओं के स्वागत सत्कार कर तिलक लगाया। भजन संध्या में विशुद्ध वर्धनी महिला मण्डल, सखी महिला संगठन, धर्म प्रभावना महिला मण्डल, नसियां मंदिर महिला मण्डल, णमोकार महिला मण्डल सहित कई संगठनों ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
निवाई। भजनों की प्रस्तुतियां देते हुए गायक।
निवाई। भजन संध्या में भक्ति नृत्य करते हुए श्रद्धालु।
प्रेषक – विमल जौंला
